एजुकेशन

RPSC 2nd Grade Teacher Answer Key 2026 Released: जारी हुई राजस्थान 2nd ग्रेड टीचर भर्ती परीक्षा आंसर की, ऐसे करें डाउनलोड

RPSC Rajasthan 2nd Grade Teacher Answer Key 2026 Released: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने 2nd ग्रेड टीचर भर्ती परीक्षा की आंसर की जारी कर दी है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर अपनी उत्तरकुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। यहां आप अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।

Image

RPSC Rajasthan 2nd Grade Teacher Answer Key 2026 Released: ऐसे डाउनलोड करें राजस्थान 2nd ग्रेड भर्ती परीक्षा की आंसर की

RPSC Rajasthan 2nd Grade Teacher Answer Key 2026 Released: आरपीएससी सेकेंड ग्रेड टीचर भर्ती की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (Rajasthan 2nd Grade Teacher Answer Key 2026) खबर है। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने 2nd ग्रेड टीचर भर्ती परीक्षा की आंसर की जारी कर (RPSC 2nd Grade Teacher Answer Key) दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर अपनी उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा। यह आंसर की 12 और 13 जुलाई को आयोजित सामान्य ज्ञान (ग्रुप-A), सामाजिक विज्ञान, सामान्य ज्ञान (ग्रुप-B) और हिंदी विषयों की परीक्षा के लिए अपलोड की गई है।

बता दें राजस्थान सेकेंड ग्रेड टीचर भर्ती की परीक्षा 12 जुलाई से 18 जुलाई 2026 तक आयोजित की गई थी। परीक्षा दो पालियों में निर्धारित थी।पहली पाली की परीक्षा सुबह 10:00 से दोपहर 12:30 बजे तक हुई थी। जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपह 3 बजे से शाम 5 बजकर 30 मिनट तक निर्धारित थी। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपनी आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।

RPSC Rajasthan 2nd Grade Teacher Answer Key 2026 Download

  • सबसे पहले RPSC की ऑफिशियल वेबसाइ rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर RPSC Rajasthan 2nd Grade Teacher Answer Key 2026 Download लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  • आंसर की आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

RPSC 2nd Grade Teacher Answer Key 2026: इस डेट से करें आंसर की पर आपत्ति

आरपीएससी सेकेंड ग्रेड टीचर आंसर की पर आपत्ति दर्ज करवाने के लिए 31 जुलाई 2026 से लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। यहां आपत्तियों का निपटारा करने के बाद फाइनल आंसर की तैयार की जाएगी। इसके बाद रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा।

Rajasthan 2nd Grade Teacher Result 2026 Date: राजस्थान 2nd ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट

आरपीएससी राजस्थान सेकेंड ग्रेड शिक्षक के पदों पर भर्ती परीक्षा के रिजल्ट की बात करें तो नतीजे का ऐलान अगस्त माह के अंत तक किया जा सकता है। हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है। रिजल्ट से संबंधित किसी प्रकार का कोई नोटिफिकेशन जारी होते ही आपको यहां सबसे पहले सूचित कर दिया जाएगा।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article