RPSC Assistant Engineer Mains Exam 2026 : राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने rpsc.rajasthan.gov.in पर RPSC AE मुख्य परीक्षा 2026 की तिथि घोषित कर दी है। RPSC सहायक अभियंता (AEN) संयुक्त प्रतियोगी मुख्य परीक्षा 2026, 22-23 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी। इस भर्ती अभियान का उद्देश्य PWD, PHED और जल संसाधन सहित विभिन्न सरकारी विभागों में 1,036 खाली पदों को भरना है। जो उम्मीदवार प्रारंभिक चरण सफलतापूर्वक पास कर चुके हैं, उन्हें मेन्स परीक्षा देने के लिए बुलाया जाएगा।
RPSC AE मुख्य परीक्षा तिथि 2026: आधिकारिक सूचना और डायरेक्ट लिंक
उम्मीदवार RPSC AE मुख्य परीक्षा 2026 की संशोधित तारीखें सीधे rpsc.rajasthan.gov.in पर देख सकते हैं। मुख्य परीक्षा राजस्थान के विभिन्न केंद्रों पर ऑफलाइन माध्यम से वर्णनात्मक (descriptive) प्रारूप में आयोजित की जाएगी। ये एग्जाम दो पारियों में आयोजित किया जाएगा। इसमें सुबह की शिफ्ट 9 बचे से लेकर दोपहर 12 बजे तक और दोपहर की शिफ्ट 2:30 बजे से लेकर शाम के 5:30 बजे तक रहेगी। प्री एग्जाम 28 से लेकर 30 सितंबर 2025 तक हुआ था। इसका रिजल्ट 27 नवंबर 2025 को जारी कर दिया गया था।
RPSC AE मेन्स एग्जाम 2026 का कार्यक्रम RPSC AE Mains Exam Schedule
आरपीएससी मुख्य परीक्षा दो दिनों में आयोजित की जाएगी, जिसमें अनिवार्य और वैकल्पिक (तकनीकी) पेपर शामिल होंगे। छात्र ये ध्यान दें कि दोनों अनिवार्य पेपर पहले दिन आयोजित किए जाएंगे, जबकि मुख्य इंजीनियरिंग पेपर दूसरे दिन आयोजित किए जाने निर्धारित हैं। परीक्षा से जुड़ी डीटेल्स नीचे देखें...
DAY 1: अनिवार्य पेपर (22 मार्च, 2026)
शिफ्ट 1 (सुबह 9:00 बजे – दोपहर 12:00 बजे): हिंदी (अनिवार्य पेपर)
शिफ्ट 2 (दोपहर 2:30 बजे – शाम 5:30 बजे): इंजीनियरिंग के सामाजिक पहलू
DAY 2: वैकल्पिक/तकनीकी पेपर (23 मार्च, 2026)
शिफ्ट 1 (सुबह 9:00 बजे – दोपहर 12:00 बजे): तकनीकी पेपर I (शाखा-विशिष्ट)
शिफ्ट 2 (दोपहर 2:30 बजे – शाम 5:30 बजे): तकनीकी पेपर II (शाखा-विशिष्ट)
