Rajasthan Public Service Commission, RPSC Second Grade Teacher Exam 2022: से जुड़ी बड़ी खबर आ गई है, जिसमें कहा गया है कि 24 दिसंबर को सेकेंड ग्रेड सीनियर टीचर भर्ती परीक्षा लीक हो गई थी, जिसे रद्द कर दिया गया था, अब इस परीक्षा के लिए शिफ्टवाइज टाइमटेबल जारी किया गया हे। अब यह परीक्षा 29 जनवरी को दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी।
ग्रुप सी की इस परीक्षा की बात करें तो जीके- सी, साइंस और पंजाबी विषय की परीक्षा 29 जनवरी को 10:30 से 12:30 बजे के बीच आयोजित किया जाएगा, जबकि ग्रुड डी में जीके, संस्कृत और गणित की परीक्षा 29 जनवरी को 2:30 से 4:30 के बीच आयोजित की जाएगी।
आधिकारिक नोटिस ऐसे देखें
- उम्मीदवार सबसे पहले
rpsc .rajasthan.gov.in पर जाएं। - यहां होमपेज पर दाएं तरफ News and Events नाम के कॉलम में देखें आपको Press Note Regarding
Exam Date of GK (Group C and D) Exam for Sr. Teacher Gr II (Sec. Edu.) Comp Exam 2022 नाम से लिंक दिखाई देगा। - इस पर क्लिक करें, पीडीएफ खुल जाएगी।
डायरेक्ट लिंक से भी देख सकेंगे नोटिस — RPSC Second Grade Teacher Exam Shift Detail
