एजुकेशन

RPF Constable Admit Card 2025 Released: जारी हुआ आरपीएफ कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड, जानें कैसे करें डाउनलोड

RPF Constable Admit Card 2025 Released: रेलवे भर्ती बोर्ड ने कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर (RPF Constable Admit Card) दिया है। अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

RPF Constable Admit Card 2025 Released: यहां डाउनलोड करें आरपीएफ कांस्टेबल का एडमिट कार्ड

RPF Constable Admit Card 2025 Released: आरपीएफ कांस्टेबल की भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (RPF Constable Admit Card 2025) खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर (RPF Constable Admit Card) दिया है। यहां आवेदन करने वाले अभ्यर्थी आरआरबी की रीजनल वेबसाइट या rrbcdg.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

RPF Constable Exam Date: कब होगी आरपीएफ कांस्टेबल की परीक्षा

आरपीएफ कांस्टेबल की भर्ती परीक्षा 2 मार्च से लेकर 20 मार्च 2025 तक होगी। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए रेलवे सुरक्षा बल के कुल 4660 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें कांस्टेबल के कुल 4208 और एसआई के 452 पद शामिल हैं। यहां आवेदन के लिए उम्मीदवारों को 15 अप्रैल से 14 मई 2024 तक का समय दिया गया था। वहीं अब एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

RPF Constable Admit Card 2025 Download: कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले rrbcdg.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर RRB RPF Constable Admit Card लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  • एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

RPF Constable Admit Card: एडमिट कार्ड पर होगी ये जानकारी

  1. अभ्यर्थी का नाम
  2. रजिस्ट्रेशन नंबर
  3. पिता का नाम
  4. परीक्षा का समय
  5. परीक्षा की अवधि
  6. परीक्षा केंद्र का पता
  7. परीक्षा केंद्र का नाम
  8. परीक्षा की तिथि
  9. परीक्षा केंद्र पर पहुंचने का समय
  10. अभ्यर्थी का फोटो
  11. अभ्यर्थी का हस्ताक्षर
  12. परीक्षा के लिए जरूरी गाइडलाइंस

RPF Constable Admit Card: एडमिट कार्ड अनिवार्य

ध्यान रहे परीक्षा केंद्र पर उम्मीदवारों को बिना एडमिट कार्ड के एंट्री नहीं दी जाएगी। साथ ही प्रवेश पत्र के साथ आधार कार्ड की छायाप्रति ले जाना ना भूलें। साथ ही एडमिट कार्ड पर दिए गए दिशा निर्देशों पर एक बार नजर जरूरी डाल लें।

RPF Constable Selection Process: चयन प्रक्रिया

आरपीएफ कांस्टेबल के पदों पर उम्मीदवारों का सेलेक्शन तीन चरणों में किया जाएगा। यहां सीबीटी मोड की परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार पीईटी व पीएसटी के लिए पात्र माने जाएंगे। इसके बाद दस्तावेजों के सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article