RJS Final Result 2025 Declared On hcraj.nic.in: राजस्थान ज्यूडिशियरी फाइनल परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (RJS Final Result 2025) खबर है। राजस्थान न्यायिक सेवा परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी हो (RJS Final Result) गया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hcraj.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। यहां कुल 44 उम्मीदवारों का सेलेक्शन हुआ है, जिसमें करीब 28 महिला जज बने हैं। यहां अभ्यर्थी रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
RJS Final Result 2025: यहां मधुलिका यादव ने किया टॉप
बता दें यहां मधुलिका यादव ने 205.5 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया और अंतिम मेरिट सूची में शीर्ष स्थान हासिल किया है। दूसरे नंबर पर प्रज्ञा गांधी हैं, उन्होंने 204 अंक प्राप्त किए हैं। वहीं तीसरे नंबर पर अंबिका राठौर और आकांक्षा विशोक हैं, दोनों ने 196 अंक प्राप्त किए हैं। जबकि पांचवे नंबर पर मुस्कान गर्ग हैं। अभ्यर्थी नीचे दिए आसाना स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

RJS Toppers List 2025
RJS Final Result 2025: ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट
- सबसे पहले hcraj.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर RJS Final Result 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- रिजल्ट का पीडीएफ आपके स्क्रीन पर प्रदर्षित हो जाएगा।
- यहां सर्च बॉक्स पर जाकर अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
- यदि आपका नाम लिस्ट में प्रदर्शित होता है तो अभ्यर्थी सफल माने जाएंगे।
राजस्थान ज्यूडिशियल फाइनल रिजल्ट से संबंधित अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
