एजुकेशन

RGPV बीटेक चौथे सेमस्टर पेपर लीक पर आया अपडेट, 9 सील पैकेट परीक्षा से पहले हुए गायब

भोपाल के राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (RGPV) द्वारा आयोजित बीटेक चौथे सेमेस्टर पेपर लीक पर नई जानकारी मिली है। परीक्षा को अचानक रद्द किए जाने के पीछे नौ पेपर सील पैकेट का गायब होना है।

Image

RGPV

RGPV Paper Leak: भोपाल के राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (RGPV) द्वारा आयोजित बीटेक चौथे सेमेस्टर पेपर लीक पर नई जानकारी मिली है। परीक्षा को अचानक रद्द किए जाने के पीछे नौ पेपर सील पैकेट का गायब होना है। बता दें, राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में शुक्रवार 3 जुलाई को होने वाली बीटेक चौथे सेमेस्टर की परीक्षा पेपर चोरी की आशंका के चलते रद्द करनी पड़ी थी। उच्च शिक्षा मंत्री इन्दर सिंह परमार ने बताया 'राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (RGPV) से 9 सीलबंद लिफाफे में रखे बीटेक चौथे सेमेस्टर के पेपर चोरी होने के बाद 200 छात्रों की परीक्षा ऐन वक्त पर टालनी पड़ी।' इस पर उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा है कि 'इस पूरे मामले पर कार्यवाही की जा रही है एफआईआर की जा रही है और और सख्त कार्यवाही कर रहे है।'

कहां हुई चूक

जानकारी के मुताबिक, बीटेक 4th सेमस्टर के प्रश्नपत्र यूनिवर्सिटी कैंपस में बने स्कूल ऑफ बायोटेक्नोलॉजी में रखे थे। एग्जाम से पहले जब जांच की गई तो देखा गया कि कमरे का मेन गेट का ताला तो ठीक था, लेकिन अंदर रखी अलमारी का लॉक खुला हुआ था। इसके बाद पेपर लीक होने का संदेह हुआ। इसके अलावा कैंपस में एक बाथरूम की खिड़की भी टूटी मिली है। आशंका है कि चोर इसी रास्ते से अंदर आए होंगे। सबसे बड़ी चूक ये रही कि जिस स्ट्रॉन्ग रूम में पेपर रखे थे वहां CCTV कैमरा ही नहीं लगा था। इससे सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं।

प्रशासन ने क्या कदम उठाए?

RGPV के कुलपति डॉ. आलोक शर्मा ने पूरे मामले को गंभीरता से लिया। उन्होंने परीक्षा नियंत्रक डॉ. अर्चना तिवारी को नोटिस भेजकर 5 दिन में जवाब तलब किया है। साथ ही घटना की जांच के लिए एक कमेटी भी बना दी गई है। पुलिस ने भी इस मामले में FIR दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। यूनिवर्सिटी प्रशासन का कहना है कि हर पहलू से जांच हो रही है। दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अब छात्रों को इस बात का इंतजार है कि टली हुई परीक्षा की नई तारीख कब घोषित होगी।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article