एजुकेशन

Republic Day School Closed: संडे को पड़ रहा है गणतंत्र दिवस, 26 जनवरी को स्कूल खुलेंगे या बंद रहेंगे?

Republic Day School Closed News: आगामी 26 जनवरी को भारत अपना 76वां गणतंत्र दिवस मनाएगा। इस बार गणतंत्र दिवस रविवार के दिन पड़ रहा है। ऐसे में स्कूली छात्र कन्फ्यूजन में हैं कि 26 जनवरी को स्कूल खुलेंगे या बंद रहेंगे?

Image

Republic Day School Holiday News

Republic Day School Closed News: आगामी 26 जनवरी को भारत अपना 76वां गणतंत्र दिवस मनाएगा। 26 जनवरी 1950 को हमारे देश के संविधान को लोकतांत्रिक प्रणाली के साथ लागू किया गया था। इस दिन भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद ने 21 तोपों की सलामी के साथ ध्वजारोहण कर भारत को पूर्ण गणतंत्र घोषित किया था। इस बार गणतंत्र दिवस रविवार के दिन पड़ रहा है। ऐसे में स्कूली छात्र कन्फ्यूजन में हैं कि 26 जनवरी को स्कूल खुलेंगे या बंद रहेंगे?

बता दें कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्कूल, कॉलेज व अन्य शैक्षणिक संस्थानों व सामाजिक स्थलों पर तमाम देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। साथ ही इस दिन के महत्व व इतिहास को बयां करने के लिए भाषण व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। इस बार गणतंत्र दिवस रविवार को है और यही बात छात्रों के बीच कन्फ्यूजन पैदा कर रही है।

26 January School Holiday News

26 January School Holiday News

क्या गणतंत्र दिवस पर बंद रहेंगे स्कूल

बता दें कि गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व है। भले ही इस बार यह रविवार को है लेकिन इस अवसर पर स्कूल बंद नहीं रहेंगे। इस अवसर पर स्कूल, कॉलेज व अन्य शैक्षणिक संस्थानों व सामाजिक स्थलों पर तमाम देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। सभी संस्थानों में गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया जाता है। ऐसे में कोई भी स्कूल में 26 जनवरी के दिन बंद नहीं रहेगा।

Republic Day 2025 Speech: गणतंत्र दिवस पर भाषण कैसे दें

गणतंत्र दिवस पर भाषण देते समय गणतंत्र दिवस का महत्व के बारे में बताएं - "सभी को सुप्रभात! गणतंत्र दिवस सिर्फ़ एक छुट्टी नहीं है; यह हमारे संविधान में निहित मूल्यों का उत्सव है। इस दिन, हमारा संविधान लागू हुआ, जिसने हमें वे अधिकार और स्वतंत्रताएँ प्रदान कीं, जिन्हें हम आज संजोकर रखते हैं। यह हमारे स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा दिए गए बलिदानों की याद दिलाता है और यह सुनिश्चित करने के लिए कार्रवाई का आह्वान है कि हमारा राष्ट्र शांति, न्याय और समानता के साथ आगे बढ़ता रहे।"

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article