एजुकेशन

76th Republic Day Speech in Hindi For Students : गणतंत्र दिवस पर ऐसे दें दमदार भाषण, भर जाएगा देशभक्ति का जोश

Republic Day Speech in Hindi 2025 For Students: देशभर में 26 जनवरी 2025 को देश का 76वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। इस दिन स्कूल/ कॉलेज से लेकर जगह-जगह पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, परेड, गीत-संगीत, भाषण प्रतियोगिता, कविता मंचन आदि होता है। अगर आप इस वर्ष गणतंत्र दिवस के मौके पर कविता सुनाना चाहते हैं तो यह पेज आपके लिए बेहद उपयोगी है। आप यहां गणतंत्र दिवस के लिए सबसे बेहतरीन भाषण देख सकते हैं।

Image

गणतंत्र दिवस पर भाषण

Photo : Times Now Digital

Republic Day Speech in Hindi 2025 For Students: इस वर्ष 26 जनवरी को देशभर में भारत का 76वां गणतंत्र दिवस (76th Republic Day) मनाया जा रहा है। गणतंत्र दिवस पर झंडा फहराने के साथ-साथ देशभर में जगह-जगह तरह-तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। अगर आप भी इस दिन स्कूल कॉलेज या किसी अन्य जगह पर भाषण देना चाहते हैं तो ये आर्टिकल आपके काम की है। यहां बेहतरीन भाषण के लिए टिप्स देख सकते हैं।

Republic Day Speech in School: स्कूल में ऐसे दें भाषण

स्कूल में भाषण देने के लिए आपको अपना भाषण छोटे-छोटे वाक्यों में तोड़ना होगा। इससे आप बच्चों के मन मे देशभक्ति का मतलब समझा सकते हैं। इसके अलावा आप अपने भाषण से शिक्षकों और प्रधानाध्यापकों का भी ध्यान खींच सकते हैं। इसके लिए नीचे बताए तरीके से स्पीच की शुरुआत करें-

नमस्ते, आदरणीय प्रधानाचार्य जी, शिक्षकगण और मेरे प्यारे दोस्तों,आज हम सब यहां गणतंत्र दिवस के मौके पर एकत्र हुए हैं। ये दिन हमारे देश की एकता और गर्व का प्रतीक है। 26 जनवरी 1950 को हमारा संविधान लागू हुआ था, जिसने हमें एक स्वतंत्र और लोकतांत्रिक देश का नागरिक बनाया। ये दिन हमें हमारे अधिकारों और कर्तव्यों की याद दिलाता है। हमें अपने देश की सेवा और विकास के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए।

Republic Day Speech Ending Points: ऐसे करें भाषण का अंत

सम्मानित शिक्षकगण और मेरे प्यारे दोस्तों, हमारा भारत एक महान देश है, जहां अनेक भाषाएं, धर्म और संस्कृति हैं। इसके बावजूद हम सब एक हैं। यही हमारी असली ताकत है। गणतंत्र दिवस हमें याद दिलाता है कि चाहे हम कितने भी अलग हों, लेकिन हम सब एक ही तिरंगे के नीचे खड़े हैं। आइए, हम सब मिलकर इस विविधता में एकता की भावना को बनाए रखें और अपने देश को और भी महान बनाएं। जय हिंद!

गणतंत्र दिवस का दिन परेड और राष्ट्रीय गान गाने का नहीं है, बल्कि यह वह पावन क्षण है, जब हमने 74 साल पहले अपने गणतंत्र का स्वरूप गढ़ा था। इस गौरवमयी मूर्ति को तराशने का हथियार था हमारा संविधान, वो दिव्य दस्तावेज जिसने हमें न्याय, समानता और बंधुत्व का वादा किया था। आज का दिन हमें याद दिलाता है कि हम कितने भाग्यशाली हैं कि हमें स्वतंत्रता और लोकतंत्र का उपहार मिला है। आइए, हम सब मिलकर प्रण करें कि हम इस देश को और महान बनाने की कोशिश करेंगे। जय हिंद!

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article