एजुकेशन

REET Result Download: वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर डायरेक्ट लिंक जारी, चेक करें रीट लेवल-1 रिजल्ट

  • Authored by: प्रभाष रावत
  • Updated May 26, 2023, 10:51 PM IST

REET Mains Level 1 Result Download: रीट की लेवल 1 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। प्राथमिक विद्यालय अध्यापक लेवल प्रथम कक्षा 1 से 5 तक सीधी भर्ती-2022 के संबंध में इस परिणाम को जारी किया गया है, जिसके बारे में विवरण को उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in की मदद से चेक कर सकते हैं।

Image

रीट लेवल 1 रिजल्ट 2023

REET Mains Level 1 Result Download Direct Link: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से 25 फरवरी 2023 को आयोजित प्राथमिक विद्यालय अध्यापक (सामान्य/विशेष शिक्षा) लेवल-प्रथम, कक्षा 1 से 5 तक के लिए सीधी भर्ती-2022 का परीक्षा परिणाम शुक्रवार 26 मई, 2023 को घोषित कर दिया गया है। इसके लिए वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर लिंक को एक्टिव किया गया है, जिसको इच्छुक उम्मीदवार जाकर चेक कर सकते हैं। इस परिणाम लिस्ट में 41,546 उम्मीदवारों ने क्वालीफाई किया है।

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष श्री हरि प्रसाद शर्मा की ओर से इस बारे में बताया गया है कि इस परीक्षा में उम्मीदवारों को वरीयता के अनुसार अस्थाई रूप से डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए सूचीबद्ध किया जाएगा। साथ ही उन्होंने बताया कि विस्तृत परीक्षा रिजल्ट और अन्य जानकारी को बोर्ड की वेबसाइट www.rsmssb.rajasthan.gov.in की मदद से भी उपलब्ध करा दिया जाएगा।

REET 2023 Mains Results Download: रीट का रिजल्ट डाउनलोड करने के स्टेप्स

रीट परीक्षा देने वाले उम्मीदवार रीट मेन्स लेवल 1 परीक्षा के परिणामों को ऑनलाइन मोड में चेक करने के लिए यहां बताए गए स्टेप्स की मदद से जाकर चेक कर सकते हैं।

सबसे पहले आधिकारिक आरईईटी बीएसईआर वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।

इसके बाद होम पेज पर, 'रिजल्ट' बताने वाले लिंक को क्लिक करें।

यहां से अगला, 'प्राथमिक विद्यालय शिक्षक लेवल-1 2022: डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए चयनित उम्मीदवार लिस्ट' लिंक को क्लिक करें।

रीट रिजल्ट पीडीएफ लिस्ट में रोल नंबर चेक करके आरईईटी रिजल्ट पीडीएफ फाइल डाउनलोड करें। आगे के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट भी निकाल लें।

रीट 2023 मेन्स परीक्षा परिणाम के उम्मीदवारों को पता होना चाहिए कि लिस्ट पूरी तरह से अनंतिम यानी प्रोविजनल है, एक बार उम्मीदवारों के डॉक्यूमेंट और योग्यता सत्यापित हो जाने के बाद, बोर्ड चयनित उम्मीदवारों के लिए एक अलग नोटिस जारी करेगा। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की सूची के साथ बोर्ड ने REET 2023 कट ऑफ मार्क्स भी जारी कर दिए हैं।

प्रभाष रावत
प्रभाष रावतauthor

रक्षा और अंतर्राष्ट्रीय कूटनीतिक विषयों में विशेष रुचि रखने वाले प्रभाष रावत कुछ-ना-कुछ नया सीखते रहने में विश्वास करते हैं। बीते 5 साल से ज्यादा समय में पत्रकारिता की कई बीट पर काम करने का अनुभव। साथ ही संवाद और लेखन से खुद को व्यक्त करने के अलावा आध्यात्म भी इनके जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

और पढ़ें
End of Article