एजुकेशन

SSC CHT Final Answer Key 2025: जारी हुई एसएससी सीएचटी पेपर 1 की फाइनल आंसर-की, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

SSC CHT Final Answer Key 2025: कर्मचारी चयन आयोग ने कंबाइंड हिंदी ट्रांस्लेटर परीक्षा की फाइनल आंसर-की और मार्क्स आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जारी कर दिया है। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से एसएससी सीएचटी फाइनल आंसर-की 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

SSC CHT Final Answer Key 2025

SSC CHT Final Answer Key 2025: एसएससी सीएचटी परीक्षा में शामिल युवाओं के लिए बड़ी खबर है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कंबाइंड हिंदी ट्रांस्लेटर (CHT) परीक्षा की फाइनल आंसर-की और मार्क्स जारी कर दिए हैं। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in से आंसर-की (SSC CHT Final Answer Key 2025) डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी एसएससी सीएचटी फाइनल आंसर-की 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।

SSC CHT Paper I Result 2025: दिसंबर में हुई थी परीक्षा

एसएससी जूनियर हिंदी ट्रांस्लेटर, जूनियर ट्रांस्लेटर और सीनियर हिंदी ट्रांस्लेटर परीक्षा का आयोजन 9 दिसंबर 2024 को किया गया था। वहीं, इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 12 दिसंबर को जारी की गई। जबकि, इस परीक्षा का रिजल्ट 14 फरवरी को घोषित किया गया। एसएससी सीएचटी पेपर 1 आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों पर विचार के बाद आयोग ने अब फाइनल आंसर-की और मार्क्स जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में फाइनल आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।

How to download SSC CHT Final Answer Key 2025

  • सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर सीएचटी फाइनल आंसर-की लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी फाइनल आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।

SSC CHT Recruitment 2025: कितने पदों पर होगी भर्ती

जारी सूचना के अनुसार, एसएससी सीएचटी पेपर 1 में कुल 2145 अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की थी, जिन्हें अब पेपर 2 में शामिल होना होगा। इस प्रक्रिया के माध्यम से जूनियर हिंदी ट्रांस्लेटर, जूनियर ट्रांस्लेटर और सीनियर हिंदी ट्रांस्लेटर के कुल 312 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article