एजुकेशन

RBSE Result 2025: राजस्थान बोर्ड 10वीं व 12वीं रिजल्ट कब आएगा, जानें बीते साल कब जारी हुए नतीजे

RBSE 10th 12th Result 2025: बीते साल राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट की घोषणा 20 मई को की गई थी। वहीं, आरबीएसई 10वीं रिजल्ट 29 मई को जारी किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस साल भी राजस्थान बोर्ड रिजल्ट मई में जारी कर दिया जाएगा।

Image

RBSE 10th 12th Result 2025

RBSE 10th 12th Result 2025 Date: राजस्थान बोर्ड रिजल्ट का इंतजार खत्म होने जा रहा है। राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) की ओर से कक्षा 10वीं व 12वीं परीक्षा का रिजल्ट किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। बीते साल राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट की घोषणा 20 मई को की गई थी। वहीं, आरबीएसई 10वीं रिजल्ट 29 मई को जारी किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस साल भी राजस्थान बोर्ड रिजल्ट मई में जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित कर दिया जाएगा। जिन स्टूडेंट्स ने यह परीक्षा दी थी, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर रोल नंबर दर्ज करके नतीजे देख सकेंगे। हालांकि, वेबसाइट क्रैश होने पर राजस्थान बोर्ड रिजल्ट 2025 डिजिलॉकर और एसएमएस पर भी देखा जा सकता है।

RBSE 10th 12th Result 2025: पास होने के लिए चाहिए इतने नंबर

राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा का आयोजन 6 मार्च से 4 अप्रैल 2025 तक किया गया था। वहीं, कक्षा 12वीं की परीक्षा 6 मार्च से 7 अप्रैल 2025 तक आयोजित की गई थी। अब स्टूडेंट्स बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि इस परीक्षा में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को सभी विषयों में कम से कम 33 फीसदी अंक हासिल करना अनिवार्य है। हालांकि, एक या दो विषय में इससे कम नंबर मिलने पर कंपार्टमेंट एग्जाम देने का मौका मिलेगा।

How to download RBSE 10th 12th Result 2025

  • राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर 10वीं व 12वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

RBSE 10th 12th Marksheet 2025: मार्कशीट में होगी ये जानकारी

राजस्थान बोर्ड रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट से अपनी प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे। बता दें कि मार्कशीट में स्टूडेंट्स का नाम, रोल नंबर, क्लास, स्कूल का नाम, मार्क्स और रिजल्ट स्टेट्स सहित अन्य आवश्यक जानकारी दी होगी।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article