एजुकेशन

RBSE Rajasthan Board Time Table 2025: बदल गई राजस्थान बोर्ड 10वीं 12वीं की डेटशीट, देखें नया टाइम टेबल

RBSE Rajasthan Board Time Table 2025: राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा में रजिस्ट्रेशन करने वाले छात्रों के लिए काम की खबर है। राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) की तरफ से 10वीं 12वीं परीक्षा 2025 की डेटशीट में बदलाव किया गया है। बोर्ड की तरफ से नई डेटशीट जारी कर दी गई है। दो परीक्षाओं की तारीख में बदलाव किए गए हैं। राजस्थान बोर्ड की नई डेटशीट RBSE की ऑफिशियल वेबसाइट- rajeduboard.rajasthan.gov.in पर चेक कर सकते हैं।

Image

राजस्थान बोर्ड डेटशीट

Photo : Times Now Digital

RBSE Rajasthan Board Time Table 2025: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) की तरफ से 10वीं 12वीं परीक्षा 2025 की डेटशीट में बदलाव किया गया है। बोर्ड की तरफ से नई डेटशीट जारी कर दी गई है। दो परीक्षाओं की तारीख में बदलाव किए गए हैं। राजस्थान बोर्ड की नई डेटशीट RBSE की ऑफिशियल वेबसाइट- rajeduboard.rajasthan.gov.in पर चेक कर सकते हैं।

राजस्थान बोर्ड की परीक्षाएं हर दिन एक शिफ्ट में ही होंगी। परीक्षाओं का आयोजन सुबह 8:30 बजे से 11:45 तक होगा। इसके लिए सुरक्षा इंतजाम काफी सख्त होने वाले हैं। बोर्ड एग्जाम सेंटर पर छात्रों को अपना एडमिट कार्ड लेकर आना अनिवार्य होगा। एडमिट कार्ड परीक्षा से पहले स्कूलों में भेज दिया जाएगा।

Rajasthan Board Exam Date Sheet में हुआ ये बदलाव

राजस्थान बोर्ड की तरफ से जारी डेटशीट के अनुसार, 1 अप्रैल 2025 को होने वाली 10वीं और 4 अप्रैल को आयोजित की जाने वाली है। वहीं, राजस्थान बोर्ड 12वीं परीक्षा की तारीखों में संशोधन किया गया है। बोर्ड ने कहा है कि 10वीं की 1 अप्रैल को तृतीय भाषा-संस्कृत/उर्दू /गुजराती/सिन्धी/पंजाबी, संस्कृत (द्वितीय प्रश्न पत्र) की परीक्षा होनी थी। ये परीक्षाएं 4 अप्रैल को आयोजित की जाएंगी।

RBSE Rajasthan Board 10th New Date Sheet: 10वीं की नई डेटशीट

सब्जेक्ट
6 मार्च, 2025अंग्रेजी
11 मार्च, 2025ऑटोमोटिव, सौंदर्य एवं स्वास्थ्य, स्वास्थ्य देखभाल, सूचना प्रौद्योगिकी, फुटकर बिक्री, टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी, निजी सुरक्षा, अपैरल मेड-अप्स एंड होम फर्निशिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड हार्डवेयर, कृषि, प्लंबर, टेलीकॉम, बैंकिंग फाइनेंशियल सर्विस एंड इंश्योरेंस, कंस्ट्रक्शन, फूड प्रोसेसिंग
12 मार्च, 2025हिंदी
17 मार्च, 2025सामाजिक विज्ञान
21 मार्च, 2025विज्ञान
26 मार्च, 2025गणित
29 मार्च, 2025संस्कृतम (प्रथम प्रश्न पत्र)
4 अप्रैल, 2025तृतीय भाषा (संस्कृत/उर्दू/गुजराती/सिंधी/पंजाबी), संस्कृतम (द्वितीय प्रश्न पत्र)

Rajasthan Board 12th Date Sheet: 12वीं की परीक्षा में बदलाव

वहीं नई डेटशीट के अनुसार, कक्षा 12वीं की 4 अप्रैल को कंप्यूटर साइंस, इंफोरमेटिक्स प्रेक्टिसेस की परीक्षा होनी थी जो अब नए टाइम टेबल के अनुसार 7 अप्रैल को आयोजित की जाएंगी। बोर्ड के विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, 10वीं की परीक्षा 06 मार्च को शुरू होगी और पहला पेपर अंग्रेजी का है।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article