एजुकेशन

RBSE Rajasthan board 8th Result 2025 Date: आज शाम 5 बजे जारी होगा राजस्थान बोर्ड 8वीं का रिजल्ट

RBSE Rajasthan board 8th Result 2025 Date: पंजीयक शिक्षा विभागीय परीक्षाएं, बीकानेर आज यानी 26 मई 2025 को कक्षा 8वीं का रिजल्ट (Rajasthan board 8th Result) घोषित कर सकता है। हाल ही में बोर्ड ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in, rajshaladarpan.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक (RBSE 8th Result) कर सकेंगे।

Image

RBSE Rajasthan board 8th Result 2025 Date

RBSE Rajasthan board 8th Result 2025 Date: राजस्थान बोर्ड कक्षा 8वीं के छात्रों के लिए बड़ी (Rajasthan board 8th Result) खबर है। पंजीयक शिक्षा विभाग, बीकानेर आज यानी 26 मई 2025 को शाम 5 बजे कक्षा 8वीं के रिजल्ट का (Rajasthan board 8th Result 2025) ऐलान करने जा रहा है। हाल ही में बोर्ड ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। शिक्षा विभागीय परीक्षाएं राजस्थान बीकेनेर के पंजीयक नरेंद्र कुमार सोनी ने बताया कि परीक्षा परिणाम शिक्षा संकुल जयपुर से घोषित किया जाएगा। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़कर परीक्षा परिणाम घोषित करेंगे। हालांकि बोर्ड ने अभी इससे संबंधित कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in, rajshaladarpan.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। यहां आपको अपना रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्ज करना होगा।

Rajasthan board 8th Result 2025: कब हुई थी परीक्षाएं

बता दें आरबीएसई 8वीं बोर्ड की परीक्षाएं 20 मार्च से 2 अप्रैल 2025 के बीच आयोजित की गई थी। परीक्षा में कुल 12.64 लाख छात्र पंजीकृत थे। वहीं अब रिजल्ट जारी होने जा रहा है। स्टूडेंट्स नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

Rajasthan board 8th Result 2025 Website: इस लिंक से चेक करें रिजल्ट

  1. rajeduboard.rajasthan.gov.in
  2. rajresults.nic.in
  3. rajshaladarpan.nic.in

RBSE Rajasthan board 8th Result 2025: ऐसे चेक करें रिजल्ट

  1. सबसे पहले rajshaladarpan.nic.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर जाकर RBSE Rajasthan Board 8th Result 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  3. यहां अपना रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।
  4. रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  5. नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

Rajasthan Board 8 Result 2025: मार्कशीट पर होगी ये जानकारी

  1. रोल नंबर (Roll Number)
  2. पिता का नाम (Fathers Name)
  3. माता का नाम (Mothers Name)
  4. विषय का नाम (Subject Name)
  5. सैद्धांतिक परीक्षा प्राप्तांक (Marks In Theory)
  6. प्रैक्टिकल में प्राप्तांक (Marks In Practical)
  7. कुल प्राप्तांक (Total Marks In Subject)
  8. कुल अंक (Total Marks)
  9. रिजल्ट का स्टेटस (Result Status)

RBSE 8th Result 2025: पास होने के लिए इतने मार्क्स

बता दें राजस्थान बोर्ड कक्षा 8वीं की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों के प्रत्येक विषय में व कुल मिलाकर कम से कम 33 प्रतिशत मार्क्स चाहिए होंगे। वहीं दो से ज्यादा विषयों में न्यूनतम से कम मार्क्स आने पर स्टूडेंट्स को फेल माना जाएगा।

Disclaimer

ध्यान रहे यह जानकारी अखबार में छपी रिपोर्ट से ली गई है टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article