एजुकेशन

RBSE Rajasthan Board 5th Result 2025: राजस्थान बोर्ड 5वीं रिजल्ट SMS से करें चेक, बस करना होगा ये काम

RBSE Rajasthan Board 5th Result 2025: राजस्थान बोर्ड कक्षा 5वीं परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajsaladarpan.nic.in पर आज जारी कर दिया जाएगा। स्टूडेंट्स एसएमएस के जरिए भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Image

RBSE 5th Result 2025

RBSE Rajasthan Board 5th Result 2025: राजस्थान बोर्ड 5वीं रिजल्ट का इंतजार आज खत्म होने जा रहा है। राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) की ओर से कक्षा 5वीं परीक्षा का रिजल्ट आज यानी 30 मई को जारी कर दिया जाएगा। आरबीएसई 5वीं रिजल्ट की घोषणा दोपहर 12:30 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की जाएगी। स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajsaladarpan.nic.in पर रोल नंबर दर्ज करके नतीजे देख सकेंगे।

RBSE Rajasthan Board 5th Result 2025: एसएमएस से ऐसे चेक करें रिजल्ट

राजस्थान बोर्ड कक्षा 5वीं का रिजल्ट एसएमएस पर भी चेक किया जा सकता है। इसके लिए आपको RESULT RAJ5 (रोल नंबर) टाइप करके 56263 पर भेजना होगा। कुछ ही मिनटों में रिजल्ट आपके मोबाइल पर आ जाएगा। वहीं, बोर्ड की वेबसाइट से रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए आपको इन आसान स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

How to download RBSE 5th Result 2025

  • राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर आरबीएसई 5वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

RBSE Class 5th Result 2025: अप्रैल में हुई थी परीक्षा

राजस्थान बोर्ड कक्षा 5वीं परीक्षा का आयोजन 7 अप्रैल से 17 अप्रैल तक किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राजस्थान बोर्ड 5वीं परीक्षा के लिए इस साल लगभग 15 लाख स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेंशन किया था। अब सभी बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि इस परीक्षा में पास होने के लिए सभी विषयों में कम से कम 33 फीसदी अंक हासिल करना अनिवार्य है।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article