RBSE 12th Exam Time Table: बिग अपडेट! राजस्थान बोर्ड 12वीं के तीन विषयों की परीक्षा का समय बदला
- Authored by: आदित्य सिंह
- Updated Feb 7, 2026, 12:46 PM IST
RBSE Rajasthan Board 12th Exam Time Table 2026: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने वर्ष 2026 की 12वीं कक्षा की परीक्षाओं को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। यहां तीन विषयों की परीक्षा के समय में परिवर्तन किया गया है। अब ये परीक्षाएं शाम की शिफ्ट में होंगी।
RBSE Rajasthan Board 12th Exam Time Table: राजस्थान बोर्ड 12वीं के इन तीन विषयों की परीक्षा के समय में बदलाव
RBSE Rajasthan Board 12th Exam Time Table 2026: राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने वर्ष 2026 के कक्षा 12वीं के तीन विषयों की परीक्षा के समय में बदलाव किया गया है, जिसमें कंप्यूटर विज्ञान, इनफार्मेटिक्स प्रैक्टिसस और चित्रकला यानी ड्रॉइंग शामिल है। इस बात की जानकारी बोर्ड के सचिव श्री राठौड़ ने प्रेस वार्ता के दौरान दी है। उन्होंने बताया कि यह निर्णय छात्रों की सुविधा और परीक्षा व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से लिया गया है। बता दें पहले यह परीक्षाएं सुबह आयोजित होने वाली थी। लेकिन अब इन्हें दोपहर की शिफ्ट में आयोजित किया जाएगा।
Rajasthan Board 12th Exam: तीन विषयों की परीक्षाएं शाम शिफ्ट में
बोर्ड की ओर से जारी डेटशीट के मुताबिक इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 17 फरवरी से 24 फरवरी 2026 के बीच आयोजित की जाएंगी। ध्यान रहे यहां परीक्षा की तारीख में किसी प्रकार का कोई बदलाव नहीं किया गया है। सिर्फ तीन विषयों की परीक्षा के समय में बदलाव हुआ है। यह परीक्षाएं शाम की शिफ्ट में आयोजित की जाएंगी।
Rajasthan Board 12th Exam Date Sheet 2026: इसलिए परीक्षा के समय में किया गया बदलाव
बोर्ड ने 12वीं के तीन विषयों की परीक्षा के समय में बदलाव का कारण भी बताया है। आरबीएसई के सचिव ने कहा कि सेंटर पर क्षमता से ज्यादा स्टूडेंट्स परीक्षा देने आ रहे थे। यही कारण है कि परीक्षा के समय में बदलाव किया गया है। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें। यहां आप इससे संबंधित पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
RBSE 12th Exam Date Sheet 2026: कब कौन सी परीक्षा
राजस्थान बोर्ड 12वीं के डेटशीट की बात करें तो 12 फरवरी को मनोविज्ञान, 13 फरवरी को अंग्रेजी, 14 फरवरी को लोक प्रशासन, 16 फरवरी को भूगोल, लेखाशास्त्र, भौतिकी, 17 फरवरी को कंप्यूटर विज्ञान/इन्फार्मेटिक्स प्रैक्टिस, 18 फरवरी को संस्कृत साहित्य, संस्कृत वांगमय, 19 फरवरी को पर्यावरण विज्ञान, 20 फरवरी को हिंदी, 21 फरवरी को दर्शनशास्त्र, सामान्य, 23 फरवरी को राजनीति विज्ञान, भूविज्ञान, कृषि विज्ञान, 24 फरवरी को चित्रकला, 25 फरवरी को गणित, 26 फरवरी को अंग्रेजी साहित्य व टाइपिंग और 27 फरवरी 2026 को वेद आदि का एग्जाम है।
