एजुकेशन

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2025 Date: राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, ये रहा DIRECT LINK

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2025 to be announced on 28 may on rajeduboard.rajasthan.gov.in, rajresults.nic.in : राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) की ओर से कक्षा 10वीं परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर जारी!

Image

RBSE 10th Result 2025 Date Time

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2025 to be announced on 28 may on rajeduboard.rajasthan.gov.in, rajresults.nic.in : राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) की ओर से कक्षा 10वीं परीक्षा का रिजल्ट 28 मई को आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर जारी हो गया है। बीते साल राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा का रिजल्ट 29 मई को जारी किया गया था। बीते साल जयपुर की रहने वाली तनीषा की ने RBSE 10वीं 2024 की परीक्षा में कमाल कर दिखाया था। तनीषा ने 10वीं क्लास में 98.17 प्रतिशत मार्क्स हासिल कर पिता का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया था।

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2025 : ऑनलाइन ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर आरबीएसई 10वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2025: आरबीएसई 10वीं का पास प्रतिशत

  • 2024 | 93.04% |
  • 2023 | 90.49% |
  • 2022 | 82.89% |
  • 2021 | 99.56% |
  • 2020 | 80.63% |

राजस्थान बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में गड़बड़ी और लापरवाही के मामले में चार शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है। दरअसल, 10वीं बोर्ड परीक्षा की कॉपी दुकान पर जांचने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बोर्ड ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शिक्षक भवरूदीन को निलंबित किया है।

राजस्थान बोर्ड 10वीं परीक्षा में पास होने के लिए 33 फीसदी अंक हासिल करना अनिवार्य है। हालांकि, एक या दो विषय में इससे कम नंबर मिलने पर कंपार्टमेंट परीक्षा देने का मौका मिलेगा। बोर्ड द्वारा इस परीक्षा की तारीख रिजल्ट घोषित होने के बाद जारी की जाएगी।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article