एजुकेशन

RBSE Board Exam 2026: प्राइवेट छात्रों के प्रैक्टिकल एग्जाम इस दिन से होंगे शुरू, एडमिट कार्ड जारी

RBSE Practical Exam Admit Card 2026: राजस्थान बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं प्राइवेट परीक्षार्थियों के लिए प्रैक्टिकल परीक्षा 25 जनवरी से शुरू होने वाली है। इन परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

RBSE प्राइवेट छात्रों के प्रैक्टिकल एग्जाम एडमिट कार्ड जारी (Photo - Canva)

RBSE Practical Exam Admit Card 2026 Download Link: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने बोर्ड परीक्षा 2026 की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट जारी किया है। बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं के प्राइवेट परीक्षार्थियों की प्रैक्टिकल परीक्षाओं को लेकर घोषणा की है। जानकारी के अनुसार प्रैक्टिकल परीक्षाओं का आयोजन 25 जनवरी से किया जाएगा। इसके लिए बोर्ड द्वारा एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए गए हैं, जिसे छात्र RBSE की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। छात्र डायरेक्ट लिंक का प्रयोग करके भी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

RBSE प्रैक्टिकल एग्जाम एडमिट कार्ड 2026

बोर्ड ने इन परीक्षाओं में सम्मिलित होने वाले उम्मीदवारों के लिए आधिकारिक तौर पर एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। छात्र अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर डिस्ट्रिक्ट का नाम, पिता का नाम और अपना नाम भरकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

RBSE प्राइवेट विद्यार्थी प्रैक्टिकल एग्जाम 2026 डेट

राजस्थान बोर्ड द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, प्राइवेट छात्र के लिए प्रैक्टिकल परीक्षाएं 25 जनवरी से 31 जनवरी 2026 के बीच आयोजित की जाएंगी। समय कम होने के कारण बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि इसी निर्धारित अवधि के भीतर सभी प्रायोगिक कार्य संपन्न किए जाएंगे। विद्यार्थियों को सलाह दी गई है कि वे अपने एडमिट कार्ड पर दिए गए परीक्षा केंद्र की जानकारी को ध्यान से देख लें।

कैसे करें RBSE बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षा एडमिट कार्ड 2026

1. RBSE बोर्ड की प्रैक्टिकल परीक्षा के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए छात्र आधिकारिक वेबसाइट https://rajeduboard.rajasthan.gov.in/ पर जाएं।

2. आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए 'प्राइवेट स्टूडेंट प्रैक्टिकल एग्जाम 2026 एडमिट कार्ड' के लिंक पर क्लिक करें।

3. लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नई स्क्रीन खुलेगी, जहां छात्र को डिस्ट्रिक्ट, अपना नाम और पिता नाम भरकर सबमिट करना है।

4. जानकारी सबमिट करने के बाद आपकी स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड आ जाएगा।

5. छात्र एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें और उसका प्रिंट लेना न भूलें।

छात्रों को बता दें प्रैक्टिकल परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड के प्रवेश नहीं दिया जाएगा। फोन में या ऑनलाइन एडमिट कार्ड मान्य नहीं है। इसलिए परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी ले जाना अनिवार्य है।

छात्रों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश

परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए बोर्ड ने कड़े दिशा-निर्देश जारी किए हैं। सभी छात्रों को परीक्षा केंद्र पर तय समय से कम से कम आधा घंटा पहले पहुंचने है। इसके साथ ही, परीक्षा हॉल में प्रवेश के लिए अपना मूल एडमिट कार्ड और एक आईडी (जैसे आधार कार्ड) साथ ले जाना अनिवार्य है। बिना प्रवेश पत्र के किसी भी परीक्षार्थी को प्रायोगिक परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article