एजुकेशन

Indian Navy Admit Card 2026: सिविलियन री-एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी, आसान चरणों में डाउनलोड करें हॉल टिकट

Indian Navy Admit Card 2026: इंडियन नेवी द्वारा सिविलियन री-एग्जाम एडमिट कार्ड 2026 (INCET 01/2025) जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा के लिए रजिस्टर करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

इंडियन नेवी सिविलियन री-एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी

Indian Navy Admit Card 2026: इंडियन नेवी ने हाल ही में इंडियन नेवी सिविलियन री-एग्जाम एडमिट कार्ड 2026 (INCET 01/2025) जारी कर दिए हैं। इस परीक्षा के लिए रजिस्टर करने वाला उम्मीदवार इंडियन नेवी की आधिकारिक वेबसाइट incet.cbt-exam.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉगिन आईडी पासवर्ड के जरिए एडमिट कार्ड आसान चरणों में डाउनलोड कर सकते हैं। उस पर जारी निर्देशों को ध्यान से पढ़ें।

कितने पदों के लिए होगी भर्ती

इंडियन नेवी द्वारा 1400 से अधिक पदों पर भर्ती निकाली गई थी। इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को परीक्षा देनी होगी। परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार भर्ती के अगले चरण में जाएंगे।

इंडियन नेवी सिविलियन भर्ती का परीक्षा पैटर्न

इंडियन नेवी सिविलियन री-एग्जाम 2026 के पैटर्न के बारे में बात करें तो इसमें जनरल अवेयरनेस, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और इंग्लिश विषय में 100 मल्टी ऑप्शन सवाल पूछे जाएंगे। पेपर कुल 100 अंकों का होगा। बता दें कि परीक्षा का आयोजन केवल 90 मिनट के लिए किया जा रहा है। इस तय समय सीमा में उम्मीदवार को सभी प्रश्नों के उत्तर देने हैं।

इंडियन नेवी सिविलियन परीक्षा को पास करने के जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को 35 प्रतिशत अंक, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 30 प्रतिशत अंक आवश्यकता है। इसके अलावा अन्य वर्ग के उम्मीदवारों को 25 प्रतिशत अंकों की आवश्यकता है।

Indian Navy एडमिट कार्ड 2026 कैसे करें डाउनलोड

1. परीक्षा एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार इंडियन नेवी की आधिकारिक वेबसाइट https://incet.cbt-exam.in/ पर जाएं।

2. होमपेज पर दिए गए Indian Navy Civilian INCET 01/2025 री-एग्जाम एडमिट कार्ड 2026 पर क्लिक करें।

3. लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने लॉगिन पेज खुलेगा, जिसमें आपको आईडी-पासवर्ड भरकर सबमिट करना है।

4. सबमिट होने के बाद आपके सामने आपका एडमिट कार्ड आ जाएगा, जिसे आप डाउनलोड करें और उसका प्रिंट लेना न भूलें।

5. साथ ही एडमिट कार्ड को भविष्य के लिए संभालकर रखें।

परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी दिशा-निर्देश ध्यान से पढ़ें और आवश्यक दस्तावेज अपने साथ ले जाना न भूलें। इसके अलावा एडमिट कार्ड पर दिए गए परीक्षा समय से करीब 30 मिनट पहले एग्जाम सेंटर पहुंच जाएं, ताकि आपको किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article