एजुकेशन

​RBSE Datesheet 2025: राजस्थान कक्षा 9वीं से 12वीं तक की परीक्षाओं की डेटशीट हुई जारी, तुरंत करें चेक

RBSE 9th, 10th, 11th, 12th Datesheet 2025: राजस्थान कक्षा 9वीं से 12वीं तक की (अर्द्धवार्षिक परीक्षा) परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी गई है। ये परीक्षाएं 20 नवंबर 2025 से शुरू होकर 1 दिसंबर 2025 तक चलेंगी। छात्र यहां इस खबर से पूरा टाइमटेबल चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

राजस्थान कक्षा 9वीं से 12वीं तक की परीक्षाओं की डेटशीट हुई जारी

RBSE 9th, 10th, 11th, 12th Datesheet 2025: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने कक्षा 9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं (अर्द्धवार्षिक परीक्षा) परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। जो छात्र इस परीक्षाओं में शामिल होने वाले हैं, वे खबर में दिए टेबल से पूरा टाइमटेबल चेक कर सकते हैं। चूंकि त्योहारी सीजन खत्म हो चुका है, ऐसे में अब वक्त है पढ़ाई पर ज्यादा से ज्यादा ध्यान देने का। बता दें, वर्ष 2025-26 की राज्य स्तरीय समान परीक्षा योजना के तहत ये हाफ ईयरी एग्जाम (अर्द्धवार्षिक परीक्षा) 20 नवंबर 2025 से शुरू होकर 1 दिसंबर 2025 तक चलेंगे।

  • कक्षा 9वीं और 10वीं की परीक्षाएं 20 नवंबर से 29 नवंबर तक चलेंगी। इस दौरान केवल एक दिन (23 नवंबर) का अवकाश रहेगा।
  • कक्षा 11वीं और 12वीं की परीक्षाएं 20 नवंबर से 01 दिसंबर तक चलेंगी। इस दौरान 2 दिन (23 व 30 नवंबर) का अवकाश रहेगा

नहीं होंगे अलग अलग सेट

प्रदेशभर में कक्षा 9 से 12 तक के सभी बच्चों को एक ही पेपर सेट दिया जाएगा। इस दौरान नकल न होने पाए इस बात का पूरा ध्यान रखा जाएगा। पेपर को पुलिस थाने में रखे जाने की व्यवस्था की जाएगी। अगर स्कूल में रहेंगे तो दिन रात कर्मचारी साथ रहेगा।

शिफ्टवाइज होगी परीक्षा

  • कक्षा 9 की परीक्षा पहली शिफ्ट में होगी, जबकि कक्षा 10 की परीक्षा दूसरी शिफ्ट में होगी।
  • कक्षा 11वीं और 12वीं की परीक्षाएं दोनों शिफ्टों में आयोजित की जाएंगी - पहली शिफ्ट सुबह 09:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 01:15 बजे से शाम 04:30 बजे तक होगी।

सिलेबस

विभाग के निर्देशों के अनुसार इस बार कक्षा 9 और 11वीं की अर्धवार्षिक परीक्षा में 70 फीसदी और 10वीं व 12वीं की परीक्षा में 100 फीसदी कोर्स शामिल होगा।

अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2025–26 !

कक्षा 9 व 11 का टाइम टेबल!

Class 9th (सुबह 9:30 से दोपहर 12:45 बजे तक)

Class 10th (दोपहर 1:15 से शाम 4:30 बजे तक)संस्कृत साहित्य/ कृषि विज्ञान
परीक्षा की तिथि कक्षा 9/विषय कक्षा 11/ सब्जेक्ट
20 नवंबर 2025 अंग्रेजी अंग्रेजी अनिवार्य
21 नवंबर 2025 विज्ञान हिंदी अनिवार्य
22 नवंबर 2025 हिंदी हिंदी साहित्य/ उर्दू साहित्य/ सिंधी साहित्य/ भौतिक विज्ञान/ लेखाशास्त्र/ पंजाबी साहित्य/ राजस्थानी साहित्य
23 नवंबर 2025---अवकाश
24 नवंबर 2025 सामाजिक विज्ञान कृषि रसायन/ रसायन विज्ञान/ व्यावसायिक अध्ययन/ इतिहास
25 नवंबर 2025 पंजाबी/ संस्कृत/ उर्दू/ सिंधीऐच्छिक गणित/ भूगोल
26 नवंबर 2025राजस्थान का स्वतंत्रता आंदोलन एवं शौर्य परंपराकृषि जीव विज्ञान/ जीव विज्ञान/ राजनीति विज्ञान/ टंकण अंग्रेजी, लोक प्रशासन
27 नवंबर 2025 गणित

चित्रकला, हिंदी टंकण28 नवंबर 2025 स्वास्थ्य शिक्षा एवं शारीरिक शिक्षा कंप्यूटर विज्ञान29 नवंबर 2025सूचना व प्रौद्योगिकी की अवधारणा आजादी के बाद का स्वर्णिम भारत, अर्थशास्त्र30 नवंबर 2025--- अवकाश01 दिसंबर 2025--- अंग्रेजी साहित्य/ समाजशास्त्रकक्षा 11वीं

  • 20 नवम्बर पहली पारी: अंग्रेजी
  • 21 नवम्बर पहली पारी: विज्ञान
  • 22 नवम्बर पहली पारी: हिंदी साहित्य, उर्दू साहित्य, सिंधी साहित्य, भौतिक विज्ञान, पंजाबी साहित्य, राजस्थानी साहित्य
  • 23 नवम्बर रविवार का अवकाश
  • 24 नवम्बर पहली पारी: कृषि विज्ञान, रसायन विज्ञान, व्यावसायिक अध्ययन, इतिहास
  • 25 नवम्बर पहली पारी: ऐच्छिक गणित
  • दूसरी पारी: भूगोल
  • 26 नवम्बर पहली पारी: कृषि जीव विज्ञान, जीव विज्ञान, राजनीतिक विज्ञान, टंकण-अंग्रेजी
  • दूसरी पारी: लोक प्रशासन
  • 27 नवम्बर पहली पारी: संस्कृत साहित्य, कृषि विज्ञान
  • दूसरी पारी: चित्रकला और टंकण हिंदी
  • 28 नवम्बर पहली पारी: कम्प्यूटर विज्ञान
  • दूसरी पारी: गृह विज्ञान
  • 29 नवम्बर पहली पारी: आज़ादी के बाद का स्वर्णिम भारत
  • दूसरी पारी: अर्थशास्त्र
  • 30 नवम्बर रविवार का अवकाश
  • 1 दिसम्बर पहली पारी: अंग्रेजी साहित्य
  • दूसरी पारी: समाजशास्त्र

यहां देखें डिटेल में डेटशीट -LINK

कक्षा 12वीं (दोनों पारियों में अलग-अलग)

  • 20 नवम्बर दूसरी पारी: अंग्रेजी
  • 21 नवम्बर दूसरी पारी: हिंदी
  • 22 नवम्बर दूसरी पारी: हिंदी साहित्य, उर्दू साहित्य, सिंधी साहित्य, भौतिक विज्ञान, लेखाशास्त्र, पंजाबी साहित्य, राजस्थानी साहित्य
  • 23 नवम्बर रविवार का अवकाश
  • 24 नवम्बर दूसरी पारी: कृषि विज्ञान, रसायन विज्ञान, व्यावसायिक अध्ययन, इतिहास
  • 26 नवम्बर पहली पारी: लोक प्रशासन
  • दूसरी पारी: कृषि जीव विज्ञान, जीव विज्ञान, राजनीतिक विज्ञान और टंकण हिंदी
  • 27 नवम्बर पहली पारी: चित्रकला व टंकण अंग्रेजी
  • दूसरी पारी: संस्कृत साहित्य व कृषि विज्ञान
  • 28 नवम्बर पहली पारी: गृह विज्ञान
  • दूसरी पारी: कम्प्यूटर विज्ञान
  • 29 नवम्बर पहली पारी: आज़ादी के बाद का स्वर्णिम भारत
  • 30 नवम्बर रविवार का अवकाश
  • 1 दिसम्बर पहली पारी: समाजशास्त्र
  • दूसरी पारी: अंग्रेजी साहित्य

सभी कक्षाओं के लिए डेटशीट राजस्थान एजुकेशन मिनिस्ट्री की ऑफिशियल वेबसाइट education.rajasthan.gov.in पर पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article