RBSE Rajasthan Board Exam 2024, RBSE 10th 12th Admit Card 2024 Date: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) द्वारा कक्षा 10वीं व 12वीं परीक्षा का एडमिट कार्ड (RBSE 10th 12th Admit Card 2024) किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। जिन स्टूडेंट्स ने इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया था, वह संबंधित स्कूल से अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकेंगे। वहीं, स्कूल के प्रधान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।
RBSE 10th 12th Date Sheet 2024: इस तारीख को होगी परीक्षा
राजस्थान बोर्ड एग्जाम डेट शीट के अनुसार, कक्षा 12वीं परीक्षा का आयोजन 29 फरवरी से 4 अप्रैल तक किया जाएगा। वहीं, कक्षा 10वीं की परीक्षा 7 मार्च से 30 मार्च तक होगी। दोनों बोर्ड परीक्षा सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक होगी। ध्यान रहे कि राजस्थान बोर्ड एग्जाम में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
RBSE 10th 12th Admit Card 2024: कब जारी होगा एडमिट कार्ड
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राजस्थान बोर्ड 10वीं व 12वीं परीक्षा का एडमिट कार्ड इसी सप्ताह जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। स्कूल के प्रधान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
How to download RBSE 10th 12th Admit Card 2024
- राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर 10वीं व 12वीं एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब आप एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
Rajasthan Board Exam 2024: बीते साल कब हुई परीक्षा
बीते साल राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षा 16 मार्च से 11 अप्रैल तक आयोजित की गई थी। वहीं, 12वीं की परीक्षा 9 मार्च से 12 अप्रैल तक हुई थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, राजस्थान बोर्ड 10वीं व 12वीं परीक्षा में 20 लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने भाग लिया था। अधिक जानकारी के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
