एजुकेशन

RBSE 10th Result 2025 Topper List: आ गई टॉपर्स लिस्ट, हंसिका बनीं 10वीं बोर्ड की टॉपर, जानें जिले वार कैसा रहा रिजल्ट

RBSE 10th Result 2025 Topper List: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान ने आज 28 मई 2025 को RBSE 10वीं बोर्ड रिजल्ट 2025 जारी कर दिया है। रिजल्ट जारी होने के कुछ देर बाद टॉपर्स लिस्ट भी जारी कर दी गई है। बता दें, तारानगर के गाजुवास की बेटी हंसिका 10वीं बोर्ड की टॉपर बनीं, देखें टॉपर्स लिस्ट

Image

राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट टॉपर्स

RBSE 10th Result 2025 Topper List: Board of Secondary Education Rajasthan RBSE 10th Board Result 2025 की घोषणा कर दी गई है। इन रिज्ल्ट की घोषणा rajeduboard.rajasthan.gov.in पर की गई है, रिजल्ट जारी होने के कुछ देर बाद टॉपर्स लिस्ट भी जारी कर दी गई है। इस बार तारानगर के गाजुवास की बेटी हंसिका 10वीं परीक्षा की टॉपर्स बनी हैं, देखें अन्य टॉपर्स की लिस्ट

बता दें, राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर कोटा से वीसी के जरिए प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए और नतीजों की घोषणा की।

हंसिका पुत्री हेमराज सहारण ने कक्षा 10 में 99.67% अंक प्राप्त कर टॉप किया। देखें टॉपर्स लिस्ट

नाम पासिंग प्रतिशत
हंसिका 99.67%
वंदना चौधरी 99.50%
प्रियांशु शर्मा 99.17%
खुशबू सैनी 97.17%
जयेश सैनी 98.81%
यशिता कुमावत 97.83%
इस वर्ष राजस्थान बोर्ड की 10वीं परीक्षा के लिए कुल 1094186 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 1071460 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में हिस्सा लिया था।
rbse rajasthan board 10th result 2025

राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट टॉपर्स

फर्स्ट डिवीजन आने वाले छात्रों की संख्या

  • 546370 विद्यार्थी फर्स्ट डिवीजन में पास हुए।
  • 376774 छात्र सेकेंड डिवीजन से पास हुए और
  • 79519 विद्यार्थी थर्ड डिवीजन से पास हुए।
rbse rajasthan board 10th result 2025 data

राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट टॉपर्स

कैसा रहा रिजल्ट, देखें लड़कों व लड़कियों का पर्सेंटेज

राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट इस वर्ष 93.60 फीसदी रहा। लड़कों का पास प्रतिशत 93.16 फीसदी और लड़कियों का 94.08 फीसदी रहा।

कैसा रहा जिले वार प्रदर्शन

अजमेर 94.45%
अलवर 94.62%
बांसवाड़ा 94.70%
राजधानी जयपुर का कैसा रहा हाल

जयपुर का रिजल्ट 94.18% रहा। जयपुर में कुल 1 लाख 4 हजार 894 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 97606 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। रिजल्ट में लड़कियां आगे रही। जयपुर में 94.17 प्रतिशत लड़कियां और 93.72 प्रतिशत लड़के पास हुए।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article