एजुकेशन

RPSC 2nd Grade Result 2026 Released: राजस्थान सेकेंड ग्रेड गणित विषय का रिजल्ट, इन आसान स्टेप्स से करें चेक

RPSC 2nd Grade Maths Result 2026 Released: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने सीनियर टीचर गणित प्रतियोगी परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

Image

RPSC 2nd Grade Maths Result 2026 Released: ऐसे चेक करें राजस्थान सेकेंड ग्रेड मैथ्स का रिजल्ट

RPSC 2nd Grade Maths Result 2026 Released: आरपीएससी सेकेंड ग्रेड मैथ्स की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (RPSC 2nd Grade Maths Result) खबर है। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने सीनियर टीचर गणित प्रतियोगी परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। रिजल्ट का पीडीएफ ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया गया है।

बता दें माध्यमिक शिक्षा विभाग हेतु अनुसूचित क्षेत्र एवं गैर अनुसूचित क्षेत्र के अन्तर्गत वरिष्ठ अध्यापक (Senior Teacher) प्रतियोगी परीक्षा-2025 के गणित विषय के पदों हेतु आयोग द्वारा ग्रुप-D के प्रथम प्रश्न पत्र सामान्य ज्ञान तथा द्वितीय प्रश्न पत्र गणित की लिखित परीक्षा (Objective Type) दिनांक 16 जुलाई 2026 को आयोजित की गई थी। वहीं अब रिजल्ट जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

RPSC 2nd Grade Maths Result 2026: ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट

  • RPSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर RPSC Rajasthan Senior Teacher Grade 2 Maths Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • रिजल्ट का पीडीएफ आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या नाम चेक करें।
  • यदि आपका नाम लिस्ट में प्रदर्शित होता है तो अभ्यर्थी सफल माने जाएंगे।

डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के उद्देश्य से

उक्त सूची चयन प्रक्रिया में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों की अभ्यर्थिता सुनिश्चित किए जाने के क्रम में केवल दस्तावेज सत्यापन के उद्देश्य से है तथा यह चयन सूची/वरीयता सूची नहीं है, अंतिम रुप से सफल अभ्यर्थियों की सूची (परिणाम) संबंधित विभाग (माध्यमिक शिक्षा विभाग, बीकानेर) की ओर से दस्तावेज सत्यापन कराये जाने के बाद आयोग द्वारा जारी की जायेगी।

ऑनलाईन आवेदन-पत्र भरने व सबमिट करने के उपरांत प्रिन्ट ऑप्शन पर जाकर सम्पूर्ण विस्तृत आवेदन पत्र को 02 प्रतियों में प्रिन्ट कर अपने पास संभाल कर रखें एवं संबंधित विभाग (माध्यमिक शिक्षा विभाग, बीकानेर) की सूचना के अनुसार निर्धारित दिनांक, समय व स्थान पर विस्तृत आवेदन-पत्र (दो प्रतियों में) मय समस्त मूल दस्तावेजों व स्वयं सत्यापित प्रतियों सहित उपस्थित हों। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऊपर दिए गए लिंक पर जाएं।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article