एजुकेशन

RBI Assistant Pre Result 2023: पिछले साल RBI ने परीक्षा के कितने दिन बाद जारी किया था सहायक प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम

RBI Assistant Prelims Result 2023 Link: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) RBI सहायक प्रारंभिक परीक्षा 2023 परिणाम की घोषणा वेबसाइट Opportunities.rbi.org.in पर करने वाला है। सूत्रों की मानें तो रिजल्ट जारी होने की तैयारी कर ली गई है।

Image

RBI सहायक प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम 2023

RBI Assistant Prelims Result 2023 Pdf Download: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने RBI सहायक प्रारंभिक परीक्षा 2023 के परिणाम जारी करने की तैयारी लगभग कर ली है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे जल्द ही Opportunities.rbi.org.in पर अपना स्कोर चेक व डाउनलोड कर सकेंगे। हालांकि अभी डेट का खुलासा नहीं हुआ है लेकिन पिछले साल भारतीय रिजर्व बैंक ने कब परीक्षा आयोजित की व कब रिजल्ट जारी किया था, इस अनुमान से RBI Assistant Prelims Exam Result 2023 का भी अंदाजा लगाया जा सकता है।

पिछले साल, आरबीआई असिस्टेंट प्रीलिम्स परीक्षा 26 और 27 मार्च को आयोजित की गई थी और परिणाम अप्रैल में घोषित किए गए थे। इस बार, परीक्षा 18 और 19 नवंबर को हुई थी, तो संभावना है कि रिजल्ट दिसंबर में जारी कर दिया जाए। फिलहाल इस परीक्षा की आंसर की नहीं आएगी, डायरेक्ट रिजल्ट जारी होगा।

RBI Assistant Prelims Result 2023 When Where and How to Check Result -

opportunities.rbi.org.in

चूंकि पिछले साल आरबीआई ने परीक्षा आयोजित करने के अगले माह रिजल्ट (RBI Assistant Prelims Result 2023 PDF) जारी कर दिया था, यही वजह है मीडिया इस साल भी दिसबर में रिजल्ट जारी होने का कयास लगा रही है।

आरबीआई असिस्टेंट प्रारंभिक परीक्षा - RBI Assistant Prelims Result 2023 Link

आरबीआई असिस्टेंट प्रारंभिक परीक्षा 100 अंकों के लिए आयोजित की गई थी, जिसकी अवधि 60 मिनट थी। इस परीक्षा में अंग्रेजी भाषा, संख्यात्मक योग्यता और तर्क क्षमता पर 100 प्रश्न पूछे गए थे। पहले खंड में 30 अंकों के 30 प्रश्न थे और अन्य दो में 35 अंकों के 35 प्रश्न थे। जैसा कि आरबीआई द्वारा सूचित किया गया है, किसी प्रश्न के लिए दिए गए कुल अंकों में से एक चौथाई गलत उत्तरों के लिए काटा जाएगा।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article