RBI Assistant Main Admit Card 2023, RBI Assistant Main Call Letter 2023: आरबीआई असिस्टेंट मेन एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म हो गया है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने असिस्टेंट मेन एग्जाम का एडमिट कार्ड आज यानी 19 दिसंबर को जारी कर दिया है। अभ्यर्थी बैंक की आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in के अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से आरबीआई असिस्टेंट मेन एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
RBI Assistant Main Exam 2023: इस दिन होगी परीक्षा
आरबीआई असिस्टेंट मेन एग्जाम का आयोजन 31 दिसंबर को किया जाएगा। वहीं, इस परीक्षा का एडमिट कार्ड आज जारी कर दिया गया है। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड में दिए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ लें।
RBI Assistant Main Exam 2023: ऐसे होगी मेन परीक्षा
आरबीआई असिस्टेंट मेन एग्जाम में रीजनिंग, इंग्लिश, न्यूमेरिकल एबिलिटी, जनरल अवेयरनेस और कंप्यूटर से कुल 200 अंकों के 200 सवाल पूछे जाएंगे। वहीं, इन सवालों को हल करने के लिए 135 मिनट का समय दिया जाएगा। इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थी ही इंटरव्यू में शामिल होने के योग्य होंगे।
How to download RBI Assistant Main Admit Card 2023
- बैंक की वेबसाइट opportunities.rbi.org.in पर जाएं।
- फिर असिस्टेंट मेन एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
RBI Assistant Recruitment 2023: कितने पदों पर होगी भर्ती
इस प्रक्रिया के माध्यम से रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में असिस्टेंट के 450 पदों पर भर्ती की जानी है। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को शुरुआत में 20,700 रुपए महीने का मूल वेतन दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
