एजुकेशन

RPSC RAS 2023: पहली बार RAS भर्ती के लिखित और इंटरव्यू नंबर सार्वजनिक, RPSC का ऐतिहासिक फैसला

RPSC RAS Recruitment 2023: राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2023 के अंतर्गत सफल और अभिस्तावित अभ्यर्थियों के प्राप्तांक जारी कर दिए गए हैं। आरपीएससी ने पहली बार आरएएस 2023 परीक्षा में लिखित और इंटरव्यू के अंक सार्वजनिक किए, जिससे भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और अभ्यर्थियों का भरोसा बढ़ा है।

Image

RPSC RAS 2023: पहली बार RAS भर्ती के लिखित और इंटरव्यू नंबर सार्वजनिक

RPSC RAS Recruitment 2023: राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2023 के अंतर्गत सफल और अभिस्तावित अभ्यर्थियों के प्राप्तांक जारी कर दिए गए हैं। आरपीएससी ने पहली बार आरएएस 2023 परीक्षा में लिखित और इंटरव्यू के अंक सार्वजनिक किए, जिससे भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और अभ्यर्थियों का भरोसा बढ़ा है। अब अभ्यर्थी आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के नंबर देख सकेंगे। अब तक आयोग केवल चयनित अभ्यर्थियों की सूची और कटऑफ जारी करता था, लेकिन व्यक्तिगत रूप से लिखित और इंटरव्यू के अंक सार्वजनिक नहीं किए जाते थे।

आयोग ने जारी किए प्राप्तांक

आयोग सचिव ने बताया कि साक्षात्कार के उपरांत जारी किए गए परिणाम में जो अभ्यर्थी सफल रहे हैं, वे अब अपने लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के प्राप्तांक आयोग की वेबसाइट पर देख सकते हैं। इसके साथ ही आयोग द्वारा यह निर्णय भी लिया गया है, कि आयोग द्वारा आयोजित की गई परीक्षाएं जिनका अंतिम परिणाम जारी होना शेष है अथवा भविष्य में आयोजित की जाने वाली अन्य परीक्षाओं में भी संबंधित परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी किए जाने के पश्चात सफल अभ्यर्थियों के प्राप्तांक आयोग की वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।

कब हुई थी आरएएस भर्ती परीक्षा 2023

आरएएस 2023 की भर्ती 972 पदों के लिए हुई थी। आरएएस प्री परीक्षा 20 और 21 जुलाई 2024 को हुई थी। इसका परिणाम 2 जनवरी को जारी किया गया था। मुख्य परीक्षा के बाद 2 हजार 168 अभ्यार्थी अस्थाई रूप से सफल घोषित किया गया था। इनमें 20 अभ्यर्थियों का रिजल्ट निरस्त किया गया था। इस भर्ती के लिए 21 अप्रैल से 14 अक्टूबर तक साक्षात्कार प्रक्रिया आयोजित की गई थी। आयोग ने साक्षात्कार के बाद अंतिम परिणाम 15 अक्टूबर 2025 को जारी किया था। वही आयोग ने अब नई व्यवस्था के तहत साक्षात्कार में उपस्थित रहे सभी सफल अभ्यार्थियों के प्राप्तांक जारी किए है।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघव author

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर... और देखें

End of Article