एजुकेशन

Young Internship Program: राजस्थान सरकार के साथ काम करने का मौका, यंग इंटर्नशिप प्रोग्राम के लिए आवेदन 19 मई तक

Rajasthan Young Internship Program: राजस्थान सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग (DIPR) ने “यंग इंटर्न कार्यक्रम 2026” के तहत युवाओं से आवेदन आमंत्रित किए हैं।

Image

Young Internship Program: यंग इंटर्नशिप प्रोग्राम

Rajasthan Young Internship Program: राजस्थान सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग (DIPR) ने “यंग इंटर्न कार्यक्रम 2026” के तहत युवाओं से आवेदन आमंत्रित किए हैं। विभाग की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार यह कार्यक्रम राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और नीतियों के व्यापक प्रचार-प्रसार को मजबूत करने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। इस पहल के जरिए प्रतिभाशाली युवाओं को मीडिया और संचार के क्षेत्र में व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। विभाग ने आवेदन भेजने के लिए estt.dipr@rajasthan.gov.in ई-मेल आईडी जारी की है। इसके अलावा आवेदन की हार्ड कॉपी विभागीय पते पर भी जमा करानी होगी। विभाग का पता सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, मुख्यालय, शासन सचिवालय परिसर, जयपुर, राजस्थान – 302005 दिया गया है।

विशेषज्ञों का मानना है कि यह कार्यक्रम युवाओं के लिए करियर निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकता है। खासतौर पर पत्रकारिता, मीडिया, डिजिटल कंटेंट और डिजाइनिंग के क्षेत्र में रुचि रखने वाले युवाओं को इस इंटर्नशिप से बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है। विभाग ने सभी इच्छुक उम्मीदवारों से समय रहते आवेदन करने की अपील की है।

19 मई तक आवेदन का मौका

विज्ञापन में बताया गया है कि इच्छुक और योग्य युवा 30 अप्रैल 2026 से 19 मई 2026 तक ऑफलाइन और ई-मेल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। निर्धारित समयसीमा के बाद प्राप्त आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को अपने आवेदन पत्र के साथ शैक्षणिक, तकनीकी और अनुभव संबंधी दस्तावेजों की पीडीएफ कॉपी ई-मेल के जरिए भेजनी होगी।

10 पदों पर होगी नियुक्ति

विभाग द्वारा जारी सूचना के मुताबिक “यंग इंटर्न कार्यक्रम 2026” के अंतर्गत सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में 10 यंग इंटर्न नियुक्त किए जाएंगे। इन इंटर्न्स को विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने का मौका मिलेगा, जिनमें कॉपी एडिटर, कंटेंट राइटर, सोशल मीडिया एक्सपर्ट, ग्राफिक डिजाइनर, वीडियो एडिटर, क्रिएटिव राइटर, न्यूज एंकर, वॉयस ओवर आर्टिस्ट, फील्ड रिपोर्टर और डेस्क एडिटर जैसे पद शामिल हैं। विज्ञप्ति के अनुसार चयनित युवाओं को राज्य सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार से जुड़ी गतिविधियों में शामिल किया जाएगा। इससे युवाओं को मीडिया और डिजिटल कम्युनिकेशन के क्षेत्र में नई तकनीकों और कार्यशैली को समझने का अवसर मिलेगा।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article