एजुकेशन

Rajasthan Schools Winter Vacation: राजस्थान में 25 दिसंबर से विंटर वेकेशन शुरू, जानें कब खुलेंगे स्कूल ?

Rajasthan Winter Vacation: राजस्थान में स्कूलों की छुट्टियां आज यानी 25 दिसंबर से शुरू हो गई है। राज्य में अब सीधे 5 जनवरी को ही स्कूल खुलेंगे।

Image

rajasthan winter vacation

asthan Winter Vacation: राजस्थान में बच्चों और पेरेंट्स के लिए बड़ी खबर है। यहां कल से यानी 25 दिसंबर से विंटर वेकेशन शुरू हो रहे हैं और ये अगले साल 5 जनवरी 2026 तक चलेंगे। यानी स्कूल सीधे 5 जनवरी को खुलेंगे। राजस्थान बोर्ड ने हाल ही में सर्दियों की छुट्टियो का ऐलान किया है। इस तरह बच्चों को इस बार शीतकालीन अवकाश के लिए 12 दिन मिल गए हैं। ऐसे में बच्चे और पेरेंट्स दोनों ही इन 12 दिनों में सर्दियों में घूमने का प्लान बना सकते हैं।

राजस्थान बोर्ड ने सर्दियों की छुट्टी का अपडेट देते हुए बताया कि राज्य के सरकारी और निजी स्कूलों में 25 दिसम्बर से सर्दी की छुट्टियां शुरू होगी जो 5 जनवरी तक रहेगी।

अधिकांश स्कूलों में कोर्स अधूरा

बताते चलें कि शीतकालीन अवकाश के बाद स्कूल सीधे 6 जनवरी से खुलेंगे। इस बार बोर्ड परीक्षाएं भी जल्दी हो रही हैं और ऐसे में छात्रों और शिक्षकों दोनों पर ही बकाया कोर्स पूरा करने का दबाव रहने वाला है। अर्धवार्षिक परीक्षाएं दिसंबर महीने की बजाय नवंबर में आयोजित हुई थीं और ऐसे में अधिकांश स्कूलों में कोर्स पूरा नहीं हो सका है।

राजस्थान में ठंड का कहर Rajasthan Winter Vacation

बताते चलें कि राजस्थान में सर्दी अपना कहर दिखा रही है। बर्फीली हवाओं ने ठिठुरन को और भी बढ़ा दिया है। सुबह और शाम कड़ाके की ठंड महसूस हो रही है। बीते 24 घंटों में जैसलमेर, बीकानेर, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर में घना कोहरा छाया हुआ है। विजिबिलिटी इतनी कम है कि वाहनों की रफ्तार कम हो गई है।

दिल्ली में शीतकालीन अवकाश Delhi Winter Vacation

बताते चलें कि दिल्ली में ठंड से हाल बेहाल है और ऐसे में दिल्ली के अकैडमिक कैलेंडर की बात करें तो यहां सर्दी की छुट्टियां 23 दिसंबर 2025 से शुरू हो रही हैं जो कि 1 जनवरी तक चलेंगी। माना जा रहा है कि औपचारिक छुट्टी को और भी बढ़ाया जा सकता है।

बिहार में स्कूलों की छुट्टी : Bihar School Closed

बिहार में ठंड बढ़ने के साथ ही शीतलहर की आशंका के मद्देनजर पटना जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाए हैं। राजधानी में सभी सरकारी और निजी स्कूलों को 8वीं कक्षा तक बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं। ये आदेश 26 दिसंबर तक रहेगा। इसके साथ ही हाई क्लासेज के लिए विद्यालय संचालन के समय में भी बदलाव किया गया है। पटना के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस. एम. द्वारा जारी आदेश के अनुसार पटना जिले में कक्षा आठवीं तक की सभी कक्षाओं का संचालन क्रिसमस के बाद तक स्थगित रहेगा।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article