Rajasthan VDO Result 2025 kab aayega: राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी (VDO) भर्ती परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। 12 दिसंबर को वीडीओ रिजल्ट जारी नहीं हो सका। अब राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) के अध्यक्ष अलोक राज की ओर से वीडीओ रिजल्ट नई डेट की जानकारी दी गई है। आरएसएसबी की ओर से ग्राम विकास अधिकारी भर्ती के माध्यम से कुल 850 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें से गैर अनुसूचित क्षेत्र के लिए 683 पद और अनुसूचित क्षेत्र के लिए 167 पद आरक्षित हैं। भर्ती से जुड़ी अधिक डिटेल के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) के अध्यक्ष अलोक राज की ओर से वीडीओ रिजल्ट डेट की जानकारी दी गई है। अलोक राज की ओर से सोशल मीडिया हैंडल X पर किये गए ट्वीट के मुताबिक, VDO का रिजल्ट का 12 का ही प्लान था मगर किसी अपरिहार्य कारण से 12 को बोर्ड मीटिंग नहीं हो पाएगी, तो अब नेक्स्ट बोर्ड मीटिंग 15 दिसंबर को प्लान की है।
ऐसे चेक करें वीडीओ रिजल्ट
- सबसे पहले एसएसओ पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट sso.rajasthan.gov.in या recruitment.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- यहां आपको
VDO Result 2025 देखने का विकल्प मिलेगा। - अपना एप्लिकेशन नंबर और जन्मतिथि की जानकारी भरें।
- सब्मिट करते ही आपकी स्क्रीन पर एडमिट कार्ड आ जाएगा।
- अब इसका प्रिंट निकाल लें और सभी जानकारी ठीक से चेक कर लें।
राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी भर्ती परीक्षा के लिए जून से जुलाई के बीच आवेदन लिए गए थे और यह परीक्षा 2 नवंबर को आयोजित की गई थी। ग्राम विकास अधिकारी की इस भर्ती के जरिए 850 पदों को भरा जाएगा। इस परीक्षा में भाषा ज्ञान सामान्य (हिन्दी, अंग्रेजी), गणित, सामान्य ज्ञान, भूगोल और प्राकृतिक संसाधन, राजस्थान के संदर्भ में कृषि व आर्थिक संसाधन, राजस्थान का इतिहास और संस्कृति और बेसिक कंप्यूटर विषय से कुल 160 सवाल पूछे गए थे। कुल परीक्षा 200 अंक की थी और इसके लिए तीन घंटे दिए गए थे। सभी प्रश्न बहुविकल्पीय थे जिनमें निगेटिव मार्किंग भी लागू की गई थी।
