Rajasthan University Zoology Paper 2026 Controversy: राजस्थान विश्वविद्यालय की परीक्षा व्यवस्था एक बार फिर विवादों में आ गई है। जूलॉजी परीक्षा के दौरान गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया, जहां छात्रों को प्रश्न पत्र की जगह कथित तौर पर उत्तर लिखे हुए पेपर वितरित कर दिए गए। इस घटना ने विश्वविद्यालय की परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता और विश्वसनीयता पर नए सिरे से सवाल खड़े कर दिए हैं। खास बात यह है कि यह पहली बार नहीं है जब ऐसी चूक सामने आई हो। इससे पहले भी विश्वविद्यालय की एक परीक्षा में इसी तरह की गलती सामने आ चुकी है।
हाल ही में एमए समाजशास्त्र (MA Sociology Examराजस्थान विश्वविद्यालय की परीक्षा व्यवस्था में बड़ी गड़बड़ी) की परीक्षा के दौरान भी प्रश्न पत्र के स्थान पर उत्तर कुंजी (Answer Key) वितरित कर दी गई थी। उस मामले के सामने आने के बाद परीक्षा को स्थगित करना पड़ा था। इसके बावजूद परीक्षा संचालन में दोबारा इसी तरह की गड़बड़ी सामने आने से छात्रों और शिक्षकों के बीच नाराजगी बढ़ गई है।

राजस्थान विश्वविद्यालय की परीक्षा व्यवस्था में बड़ी गड़बड़ी
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: Rajasthan PTI Recruitment 2026: 13 सितंबर को नहीं होगी परीक्षा, RSSB ने जारी किया नया अपडेट
विश्वविद्यालय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
इस घटना को लेकर छात्र संगठनों ने विश्वविद्यालय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। छात्र नेता लक्ष्यराज लुहारिया ने परीक्षा प्रबंधन में लगातार हो रही लापरवाहियों को गंभीर बताते हुए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
छात्रों का कहना है कि बार-बार हो रही ऐसी गलतियां न केवल परीक्षा की निष्पक्षता को प्रभावित करती हैं, बल्कि विद्यार्थियों के भविष्य और विश्वविद्यालय की साख पर भी असर डालती हैं। फिलहाल विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से मामले की जांच और आवश्यक कार्रवाई को लेकर आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: NEET 2026: AI निगरानी और कड़ी सुरक्षा के बीच होगी परीक्षा, बनाया गया अभेद्य सुरक्षा कवच
