एजुकेशन

Rajasthan State Open School Result 2024: हो गया कंफर्म! इस दिन जारी होगा राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल अक्टूबर-नवंबर परीक्षा का परिणाम

Rajasthan State Open School Result 2024 Date Time: राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल अक्टूबर-नवंबर 2024 परीक्षा का परिणाम जारी होने की तिथि का ऐलान कर दिया गया है। इन रिजल्ट को 21 जनवरी को rsosadmission.rajasthan.gov.in पर जारी किया जाएगा, जानें किस समय जारी होगा रिजल्ट

Image

राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल अक्टूबर-नवंबर परीक्षा का परिणाम

Rajasthan State Open School Result 2024 Time: बड़ी खबर! शिक्षा विभाग राजस्थान ने 32000 से ज्यादा छात्रों का इंतजार खत्म करते हुए आज 20 जनवरी 2025 को राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल अक्टूबर-नवंबर 2024 परीक्षा का परिणाम जारी होने की तिथि का ऐलान कर दिया गया है। अगर आपने भी इस परीक्षा में हिस्सा लिया था, तो यहां से चेक करें कब जारी होगा रिजल्ट, व कैसे करेंगे चेक

Rajasthan State Open School Result 2024

राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल, जयपुर की अक्टूबर-नवंबर 2024 की कक्षा 10 एवं 12 का स्ट्रीम-2 एवं सप्लीमेंट्री परीक्षा परिणाम 21 जनवरी, मंगलवार दोपहर 12 बजे जारी करेगा।

शिक्षा संकुल के समसा सभागार में माननीय शिक्षा मंत्री महोदय, राजस्थान सरकार के द्वारा इन रिजल्ट की घोषणा की जाएगी।

Rajasthan State Open School Result 2024 Date Notice

बता दें, कक्षा 10 में 16317 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था, जबकि कक्षा 12 में 15713 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। कुल मिलाकर 32030 छात्रों का रिजल्ट इस 21 जनवरी को जारी कर दिया जाएगा।

Rajasthan State Open School Result 2024 How to Check

  • RSOS की वेबसाइट पर जाएं rsosadmission.rajasthan.gov.in.
  • "परिणाम" या "बोर्ड परीक्षा परिणाम" लिंक ढूंढें और उस पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर और कोई अन्य आवश्यक जानकारी उपयुक्त फील्ड में दर्ज करें।
  • "सबमिट" या "परिणाम देखें" पर क्लिक करें।
  • परिणाम स्क्रीन पर आ जाएंगे।

Rajasthan State Open School Result 2024 Link

कल 21 जनवरी को रिजल्ट जारी होने के बाद लिंक को timesnowhindi.com/education पर शेयर कर दिया जाएगा।

Rajasthan State Open School Result 2024 Official Website,

छात्र अब अपना रिजल्ट RSOS की आधिकारिक वेबसाइट rsosadmission.rajasthan.gov.in पर देख सकेंगे। आधिकारिक ट्वीट में कहा गया है 'राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल, जयपुर की अक्टूबर-नवंबर 2024 की कक्षा 10 एवं 12 का स्ट्रीम-2 एवं पूरक परीक्षा परिणाम 21 जनवरी, मंगलवार दोपहर 12 बजे शिक्षा संकुल के समसा सभागार में माननीय शिक्षा मंत्री महोदय, राजस्थान सरकार के द्वारा घोषित किया जाएगा।'

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article