एजुकेशन

Rajasthan SET 2026 Admit Card: राजस्थान स्टेट टीईटी परीक्षा के एडमिट का जारी, आसान स्टेप में ऐसे करें डाउनलोड

Rajasthan SET 2026 Admit Card: राजस्थान स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट 2026 के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार recruitment.rajasthan.gov.in से इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

Rajasthan SET 2026 Admit Card (Photo - AI)

Rajasthan SET 2026 Admit Card: कोटा विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित की जाने वाली राजस्थान स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट (SET) परीक्षा 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का एडमिट कार्ड का इंतजार अब खत्म हो गया है। विश्वविद्यालय द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर एसईटी परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा में शामिल होने की तैयारी कर रहे उम्मीदवार अब recruitment.rajasthan.gov.in पर जाकर लॉगिन क्रेडेंशियल का इस्तेमाल करते हुए हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

कब होगी राजस्थान एसईटी परीक्षा 2027

Rajasthan SET 2026 परीक्षा का आयोजन एक शिफ्ट में 13 सितंबर 2026 को किया जाएगा। परीक्षा से करीब 6 दिन पहले ही एग्जाम एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवारों को सलाह है कि वह एडमिट कार्ड पर जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

परीक्षा की डेट13 सितंबर
पहली शिफ्ट का समयसुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे
परीक्षा की अवधि3 घंटे
रिपोर्टिंग समय9.30 बजे
परीक्षा केंद्र के गेट बंद होने का समय10.30 बजे

एडमिट कार्ड में होगी यह जानकारी

  1. उम्मीदवार का नाम
  2. फोटो
  3. साइन
  4. आवेदन संख्या
  5. रोल नंबर
  6. माता-पिता का नाम
  7. परीक्षा का नाम
  8. परीक्षा की डेट
  9. परीक्षा का समय
  10. परीक्षा केंद्र का नाम
  11. परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग टाइम
  12. आवश्यक दिशा-निर्देश

नोट - उम्मीदवारों को सलाह है कि वह जारी एडमिट कार्ड में दी गई सारी जानकारी को ध्यान से चेक करें। इसमें किसी भी प्रकार की गलती होने पर उन्हें तुरंत संस्थान से संपर्क करना है। उम्मीदवार तुरंत हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें और गलतियों में सुधार करवाए।

कैसे करें राजस्थान स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट का एडमिट कार्ड डाउनलोड?

स्टेप 1 - राजस्थान एसईटी परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2 - होमपेज पर दिए गए 'Rajasthan SET 2026' के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3 - अब स्क्रीन पर एक लॉगिन पेज खुलेगा।

स्टेप 4 - इस पेज पर उम्मीदवार लॉगिन क्रेडेंशियल के साथ सिक्योरिटी कोड दर्ज करें।

स्टेप 5 - अब सबमिट के बटन पर क्लिक करें और आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।

स्टेप 6 - इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट लेना न भूलें।

नोट - परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ उम्मीदवारों को एक वैध फोटो आईडी ले जाना अनिवार्य है।

कितने अंकों की होगी परीक्षा

बता दें कि राजस्थान एसईटी परीक्षा का आयोजन पेपर 1 और पेपर 2 के तौर पर किया जाएगा। दोनों परीक्षा कुल 300 अंक के लिए आयोजित की जाएगी। इसमें पेपर 1 में 50 साल होंगे, जो कुल 100 अंकों के लिए और पेपर 2 में 100 सवाल कुल 200 अंकों के लिए आयोजित किए जाएंगे।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article