एजुकेशन

CTET 2026 Exam Date: सीबीएसई जल्द घोषित करेगा नई परीक्षा तिथि, जानें कब आएगा एडमिट कार्ड

CTET 2026 Exam Date: सीबीएसई द्वारा सीटीईटी 2026 परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार बेसब्री से नई तिथियों का इंतजार कर रहे हैं। बोर्ड द्वारा जल्द ही सीटेट परीक्षा का नया शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।

Image

CTET 2026 (Photo - AI)

CTET 2026 Exam Date: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) द्वारा जल्द ही सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (CTET) 2026 की नई परीक्षा तिथि की घोषणा की जा सकती है। कभी भी बोर्ड नए तिथियों का एलान कर सकती है। बता दें कि सीटीईटी 2026 की परीक्षा का आयोजन पहले 6 सितंबर किया जाना था। लेकिन फिर इसे कुछ कारणों के चलते स्थगित करने का फैसला लिया गया। बोर्ड द्वारा उस दौरान परीक्षा की तिथियों को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई थी। परीक्षा के स्थगित होने के बाद से जिन अभ्यर्थियों ने शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर लगातार नजर बनाएं हुए है, ताकि उन्हें परीक्षा की तिथियों को लेकर लेटेस्ट अपडेट मिल पाए।

बता दें कि परीक्षा के स्थगित होने के बाद सुप्रीम कोर्ट के एक महत्वपूर्ण फैसले के बाद सीबीएसई ने एप्लीकेशन विंडो दोबारा खोली थी, जिससे कई नए उम्मीदवारों को मौका मिला। अब बोर्ड बहुत जल्द संशोधित शेड्यूल और परीक्षा शहर की जानकारी जारी करेगा। जिसके अनुसार छात्रों के एडमिट कार्ड भी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।

सीटीईटी आवेदन प्रक्रिया कब शुरू हुई थी

सीबीएसई ने CTET 2026 के लिए शुरुआती आवेदन प्रक्रिया 11 मई से 10 जून के बीच संपन्न की गई थी, जिसके अनुसार परीक्षा का आयोजन 6 सितंबर को किया जाना था। हालांकि, न्यायिक आदेश के बाद योग्य अभ्यर्थियों के हित को देखते हुए 25 अगस्त को पोर्टल को फिर से सक्रिय किया गया। आवेदन की नई डेडलाइन 1 सितंबर, 2026 तय की गई थी, जो अब समाप्त हो गई। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब सभी अभ्यर्थी नई परीक्षा तिथि का इंतजार कर रहे हैं।

कब जारी होगा एग्जाम सिटी स्लिप

बता दें कि नई परीक्षा तिथि के ऐलान के बाद सीबीएसई सबसे पहले उम्मीदवारों के लिए 'एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप' जारी करेगा। इससे अभ्यर्थियों को उनके आवंटित परीक्षा शहर की जानकारी पहले से मिल जाएगी ताकि वे यात्रा की तैयारी कर सकें। बता दें कि परीक्षा की डेट से करीब 10 दिन पहले सिटी स्लिप जारी की जाएगी। इसके बाद CTET 2026 के एडमि कार्ड की बारी आएगी।

परीक्षा से कितने दिन पहले जारी होंगे एडमिट कार्ड

बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार, रोल नंबर और हॉल टिकट परीक्षा की तारीख से ठीक दो दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे। परीक्षा केंद्र पर प्रवेश और बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के लिए एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी ले जाना अनिवार्य है। बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिल पाएगा। इसके साथ ही एडमिट कार्ड डाउनलोड करते हुए उसमें दी गई जानकारी दो भी ध्यान से चेक करें और गलती पाए जाने पर तुरंत बोर्ड से संपर्क करें।

CTET 2026 परीक्षा

सीटीईटी 2026 परीक्षा का आयोजन ऑफलाइन मोड (ओएमआर शीट आधारित) में आयोजित की जाएगी। इसमें दो पेपर होते हैं— पेपर 1 और पेपर 2।

पेपर 1कक्षा 1 से 5 तक के प्राथमिक शिक्षकों की पात्रता के लिए
पेपर 2कक्षा 6 से 8 तक के उच्च प्राथमिक शिक्षकों के लिए

दोनों ही पेपर में 150 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) पूछे जाएंगे और हल करने के लिए 2 घंटे 30 मिनट का समय दिया जाएगा। परीक्षा को सफलतापूर्वक पास करने के लिए सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को कम से कम 60% अंक (90 अंक) हासिल करना अनिवार्य है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article