Rajasthan School Closed: राजस्थान बोर्ड के सभी स्कूल 12वीं तक 12 जनवरी तक बंद रहेंगे। कड़ाके की सर्दी के चलते बोर्ड ने ये आदेश जारी किया है। ठंड के चलते स्कूलों में शीतकालीन छुट्टियां 07-12 जनवरी 2026 तक बढ़ाई गई हैं। सुबह कोहरे और ठंड के चलते विजिबिलिटी कम हो गई है, जिसके बाद मौसम विभाग ने आने वाले 2-3 दिनों में कड़ाके की ठंड का अनुमान जताया है। ऐसे में ठंड के अलर्ट के चलते प्रशासन ने राज्य के कई जिलों में बच्चों के लिए छुट्टी की घोषणा की है। वहीं राज्य के अलग-अलग 5 जिलों में सीबीएसई और अन्य बोर्ड्स के स्कूलों के लिए प्रशासनिक स्तर पर फैसले लिए गए हैं।
किन जिलों में छुट्टी की घोषणा Rajasthan School Closed news
राजस्थान के जिन जिलों में स्थानीय प्रशासन ने छुट्टी की घोषणा की गई है, उनमें जयपुर, कोटा, बूंदी, बारह, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर शामिल हैं। बूंदी में 1 क्लास से 8वीं तक के सभी स्कूलों में 2 दिनों की छुट्टी की घोषणा की गई है। वहीं 6 और 7 जनवरी को 8वीं तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे।
Jaipur School Holiday
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान के आदेश के अनुसार जिले में एकीकृत जिला परीक्षा व्यवस्था हेतु जयपुर जिले के समस्त राजकीय व गैर राजकीय स्कूलों में 12 तारीख तक स्कूलों की छुट्टी रहेगी। वहीं, इससे पहले जयपुर जिला प्रशासन ने अलग से एक आदेश जारी किया था जिसमें कहा गया कि शीतलहर एवं बढ़ती हुई सर्दी के दृष्टिगत जयपुर जिले में संचालित समस्त राजकीय एवं गैर राजकीय विद्यालयों में 5 वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों का 10 जनवरी तक एवं 6 से 8वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों का 8 जनवरी तक अवकाश घोषित किया गया है। जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने अवकाश के आदेश जारी किये हैं। यहां कक्षा 1 से लेकर 5 वीं तक के छात्रों के लिए 10 जनवरी तक छुट्टी रहेगी। वहीं कक्षा 6वीं से लेकर 8वीं तक के छात्रों को 8 जनवरी तक की छुट्टी दी गई है।
बूंदी में स्कूलों की छुट्टी Boondi School Closed
बूंदी के अलावा बारां जिले के सभी स्कूल 2 दिन तक बंद रहेंगे। 6 और 7 जनवरी को यहां स्कूलों की छु्ट्टी रहेगी। बढ़ती ठंड के चलते कक्षा 1 से लेकर 8वीं तक के सभी राजकीय और गैर राजकीय स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।
श्रीगंगानगर जिले का क्या है अपडेट ?
श्रीगंगानगर जिले में 5वीं तक के सभी स्कूलों में 12 जनवरी तक बच्चों की छुट्टी रहेगी। वहीं कक्षा 6 से लेकर 12वीं तक के छात्रों का समय सुबह 10:30 बजे से लेकर शाम 3 बजे तक तय किया गया है।
