एजुकेशन

Rajasthan School Closed: राजस्थान में ठंड का कहर! स्कूलों की छुट्टियां बढ़ाई गईं, जानें जिलेवार स्कूल हॉलिडे अपडेट

Rajasthan School Closed Update in Udaipur/Dausa/Jaisalmer/Bikaner/Sikar/Hanumangarh/Barmer school Holiday : राजस्थान के अलग-अलग जिलों में स्कूलों की छुट्टियों में बदलाव किए गए हैं। लगातार ठंड के प्रकोप को देखते हुए राज्य में या तो स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं, या फिर स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। इस लेख में चलिये जानते हैं कि स्कूलों की छुट्टी का जिलेवार क्या अपडेट है...

Image

Rajasthan School Closed (Credit- Twitter)

Rajasthan School Closed: स्कूल की छुट्टी भारत के कई राज्यों में स्टूडेंट्स और पेरेंट्स के लिए एक जरूरी अपडेट बन गई है। ठंड की लहर और क्षेत्रीय त्योहारों के चलते कई राज्य सरकारों ने स्टूडेंट्स की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्कूल बंद करने की घोषणा की है। दिल्ली के स्कूलों में 2026 की सर्दियों की छुट्टियों के तहत स्कूल बंद रहेंगे, जिससे स्टूडेंट्स को कड़ाके की ठंड में राहत मिलेगी। इसी तरह अन्य राज्यों में भी स्कूलों की तारीख को आगे बढ़ाया गया है ताकि बच्चों की सुरक्षा को सुनिश्चित किया जा सके। उत्तर प्रदेश में 2026 की सर्दियों की छुट्टियों के तहत कई जिलों में स्कूल की छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं। पंजाब, राजस्थान, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना जैसे राज्यों ने भी ठंड की स्थिति या संक्रांति समारोहों के कारण छुट्टियों की घोषणा की है। इस लेख में चलिये जानते हैं कि राजस्थान में स्कूलों की छुट्टियों का क्या अपडेट है...

12 जनवरी स्कूल की छुट्टी 12 January School Closed in Rajasthan

राजस्थान में शीतलहर और कड़ाके की ठंड जारी है, जिससे पूरा राज्य ठिठुर रहा है। बच्चों की सुरक्षा और सेहत को ध्यान में रखते हुए कई जिलों में स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं। पहले स्कूल 10 जनवरी तक बंद थे। मगर अब इन छुट्टियों को और बढ़ा दिया गया है।

कई जिलों के लिए छुट्टियों के आदेश जारी Rajasthan District wise School Closed

ठंड की लहर के कारण राजस्थान के कई जिलों ने 12 जनवरी से स्कूलों की छुट्टियों को बढ़ाने की घोषणा की है। इन जिलों में जैसलमेर, जयपुर, नागौर, दौसा, सीकर, जालोर, भरतपुर, बीकानेर, हनुमानगढ़ और अन्य शामिल हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक राजस्थान में शीतलहर जारी रहने की संभावना है। 12 जनवरी के लिए रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किए गए हैं। हालांकि, 14 और 15 जनवरी के बाद ठंड से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

राजस्थान के अलग-अलग जिलों में स्कूलों की छुट्टी का अपडेट Rajasthan School closed news

  • जयपुर: 12-13 जनवरी को प्री-प्राइमरी से 5वीं क्लास तक के लिए छुट्टियां घोषित की गई हैं।
  • जैसलमेर: नर्सरी से 8वीं तक के स्टूडेंट्स के लिए 12 जनवरी से 14 जनवरी तक छुट्टियां रहेंगी। क्लास 9 से 12 तक के स्टूडेंट्स के लिए स्कूल 14 जनवरी तक सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेंगे।
  • नागौर: प्री-प्राइमरी से 5वीं तक के स्टूडेंट्स के लिए 12 और 13 जनवरी को छुट्टियों की घोषणा की गई है।
  • दौसा: 12 जनवरी को क्लास 8वीं तक के स्टूडेंट्स के लिए छुट्टी रहेगी।
  • सीकर: क्लास 1 से 5वीं तक के स्टूडेंट्स के लिए छुट्टियों की घोषणा की गई है, और क्लास 6 से 12वीं तक के स्टूडेंट्स के लिए स्कूल की टाइमिंग में बदलाव किया गया है।
  • जालोर: प्री-प्राइमरी से 5वीं तक के स्टूडेंट्स के लिए 12 जनवरी से 14 जनवरी तक छुट्टियां रहेंगी।
  • भरतपुर: 12 और 13 जनवरी को क्लास 5वीं तक के बच्चों के लिए छुट्टियां रहेंगी।
  • डीग: 12 जनवरी को क्लास 1 से 8वीं तक के स्टूडेंट्स के लिए छुट्टी रहेगी।
  • हनुमानगढ़: 12 जनवरी को नर्सरी से 8वीं तक के बच्चों के लिए छुट्टी रहेगी। 13 जनवरी को लोहड़ी की छुट्टी है, और स्कूल 14 जनवरी को फिर से खुलेंगे।
  • झुंझुनू: 13 जनवरी तक क्लास 1 से 8वीं तक के बच्चों के लिए छुट्टी रहेगी।
  • बाड़मेर: 12 जनवरी को क्लास 8वीं तक के बच्चों के लिए छुट्टी रहेगी।
  • अजमेर: क्लास 12वीं तक के लिए स्कूल का समय बदलकर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक कर दिया गया है।
  • बीकानेर: अगले आदेश तक स्कूल का समय सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक तय किया गया है।

राजस्थान में शीतलहर का कहर जारी है। राज्य के कई जिलों में कोहरे की घनी चादर बिछी हुई है। ऐसे में स्कूलों की छुट्टियों को बढ़ा दिया गया है। इन जिलों में बच्चों को ठंड से राहत मिलेगी।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article