एजुकेशन

Rajasthan School Closed: राजस्थान के 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, प्रशासन ने किया स्कूल बंद करने का ऐलान

Rajasthan School Closed due to heavy Rain: राजस्थान में हुई मूसलाधार बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव की स्थिति हो गई। मौसम विभाग ने मंगलवार को राजस्थान के करीब 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं चेतावनी को देखते हुए प्रदेश के 11 जिलों में मंगलवार को स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है।

Image

राजस्थान के 11 जिलों में स्कूल बंद (Photo: AI)

Rajasthan School Closed due to heavy Rain: राजस्थान में हुई मूसलाधार बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव की स्थिति हो गई। मौसम विभाग ने मंगलवार को राजस्थान के करीब 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं चेतावनी को देखते हुए प्रदेश के 11 जिलों में मंगलवार को स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है। जयपुर में 29 जुलाई को भारी बारिश का अनुमान है, जबकि 30-31 जुलाई को हल्की बारिश और इसके बाद 01 और 02 अगस्त को जयपुर में भारी बारिश की संभावना है। इसी तरह 30-31 जुलाई को भरतपुर, जयपुर और अजमेर संभाग में भारी बारिश का अलर्ट है और बीकानेर संभाग में भारी बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि राजस्थान में भारी बारिश के कारण भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, झालावाड़, कोटा, पाली और सिरोही समेत कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। नदियों के उफान पर होने के कारण चंबल, कालीसिंध और बनास नदी पर बने बांधों के गेट खोल दिए गए हैं। सिरोही में केराल नदी की पुलिया पर 35 बच्चों से भरी एक निजी स्कूल बस फंस गई। इस बीच, पुलिस ने बताया कि चित्तौड़गढ़ में नदी का पुल पार करते समय दो बाइक सवार बह गए।

कहां कहां बंद रहेंगे स्कूल

जलभराव और बाड़ जैसी स्थिति के बीच प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से स्कूल बंद रखने का फैसला किया है। बारिश को लेकर मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए प्रशासन ने 11 जिलों में मंगलवार (29 जुलाई) को स्कूलों की छुट्टी घोषित की है। इनमें झालावाड़, कोटा, चित्तौड़गढ़, टोंक, भीलवाड़ा, बारां, डूंगरपुर, धौलपुर, सलूंबर, बांसवाड़ा और अजमेर शामिल हैं। मौसम विभाग ने मंगलवार को राजस्थान के 3 जिलों में भारी बारिश का 'रेड अलर्ट' जारी किया है तो 5 जिलों में भारी बारिश का 'ऑरेंज अलर्ट' है। वहीं राज्य के 19 जिलों में 'येलो अलर्ट' है।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article