एजुकेशन

Rajasthan PTET: राजस्थान पीटीईटी राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट हुआ जारी, ptetvmoukota2025.in से करें चेक

Rajasthan PTET Round 1 Seat Allotment Result: राजस्थान पीटीईटी राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी हो गया है, इन रिजल्ट को आधिकारिक साइट ptetvmoukota2025.in पर जारी किया गया है, उम्मीदवार खबर में दिए डायरेक्ट लिंक से अपना ​परिणाम देख व डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

राजस्थान पीटीईटी राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट हुआ जारी

Rajasthan PTET Round 1 Seat Allotment Result Declared: राजस्थान पीटीईटी राउंड वन सीट अलॉटमेंट का परिणाम ptetvmoukota2025.in पर जारी कर दिया गया है। जिन छात्रों ने 2 वर्षीय बीएड और 4 वर्षीय इंटीग्रेटेड बीएड कोर्स के लिए आवेदन किया था, वे अब ऑनलाइन सीट अलॉटमेंट देख सकते हैं, इसके लिए उन्हें ptetvmoukota2025.in पर जाना होगा, हालांकि खबर में डायरेक्ट लिंक भी दिया गया है।

Rajasthan PTET Round 1 Seat Allotment Check करने के लिए आपको लॉगिन क्रेडिंशियल जैसे रोल नंबर, काउंसलिंग आईडी और जन्म तिथि जैसे जानकारी देनी होगी।

आपको पता होगा राजस्थान पीटीईटी परीक्षा वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (वीएमओयू), कोटा द्वारा आयोजित की जाती है। इस वर्ष, दो वर्षीय बी.एड. पाठ्यक्रम के लिए 1 लाख से अधिक छात्रों ने आवेदन किया था, इस बार 1.10 लाख सीटों को भरा जाना है। चार वर्षीय बी.ए./बी.एससी.-बी.एड. पाठ्यक्रम के लिए लगभग 30000 छात्रों ने 44000 सीटों के लिए आवेदन किया है। सीटों का आवंटन छात्र की रैंक, काउंसलिंग के दौरान उनके द्वारा चुने गए कॉलेजों और प्रत्येक कॉलेज में उपलब्ध सीटों की संख्या के आधार पर किया जाता है।

Rajasthan PTET Round 1 Seat Allotment How to Check

छात्र राजस्थान पीटीईटी परिणाम 2025 डाउनलोड करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें:

चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट ptetvmoukota2025.in पर जाएं।

चरण 2: राआयात डाउनलोड अनुभाग में राजस्थान पीटीईटी परिणाम 2025 डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।

चरण 3: अपना लॉगिन विवरण जैसे रोल नंबर, काउंसलिंग आईडी और जन्म तिथि दर्ज करें।

चरण 4: परिणाम डाउनलोड करें।

आपको पता होगा राजस्थान पीटीईटी परीक्षा का आयोजन वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (वीएमओयू), कोटा द्वारा आयोजित की जाती है। इस वर्ष, दो वर्षीय बी.एड. पाठ्यक्रम के लिए 1 लाख से अधिक छात्रों ने आवेदन किया था, ताकि 1.10 लाख सीटों को भरा जा सके। चार वर्षीय बी.ए./बी.एससी.-बी.एड. पाठ्यक्रम के लिए लगभग 30000 छात्रों ने 44000 सीटों के लिए आवेदन किया था।

कैसे होता है सीटों का आवंटन

छात्र की रैंक, काउंसलिंग के दौरान उनके द्वारा चुने गए कॉलेजों और प्रत्येक कॉलेज में उपलब्ध सीटों की संख्या के आधार पर किया जाता है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंह author

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई क... और देखें

End of Article