एजुकेशन

Rajasthan PTET Bed 2024: राजस्थान पीटीईटी बीएड परीक्षा के लिए पंजीकरण शुरू, जानें कौन कर सकता है अप्लाई

Rajasthan PTET Bed 2024 Eligibility Criteria: राजस्थान पीटीईटी बीएड परीक्षा के लिए पंजीकरण शुरू हो गए है, इसके लिए वेबसाइट ptetvmou2024.com है, इस लेख के माध्यम से जानेंगे क्या होती है यह परीक्षा व कौन कर सकता है आवेदन

Image

राजस्थान पीटीईटी बीएड परीक्षा के लिए योग्यता

Rajasthan PTET Bed 2024 Eligibility Criteria: वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (वीएमओयू) ने राजस्थान प्री-टीचर एजुकेशन टेस्ट, राजस्थान पीटीईटी बीएड 2024 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार पीटीईटी 2024 के लिए आधिकारिक वेबसाइट ptetvmou2024.com पर आवेदन कर सकते हैं। लेकिन आवेदन के लिए क्या चाहिए योग्यता? कौन कर सकता है पंजीकरण जानें डिटेल में।

राजस्थान पीटीईटी बीएड 2024 के लिए 31 मार्च, 2024 तक आवेदन किया जा सकेगा।

राजस्थान पीटीईटी बीएड 2024 के लिए योग्यता - Rajasthan PTET Bed 2024 Eligibility

राजस्थान पीटीईटी बीएड 2024 के लिए उम्मीदवारों को न्यूनतम 50% अंकों के साथ स्नातक या स्नातकोत्तर पूरा करना होगा। एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी, ओबीसी और ईबीसी श्रेणियों के लिए पात्रता मानदंड ग्रेजुएशन/पोस्ट-ग्रेजुएशन में 45% अंक हैं। पीटीईटी में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए कोई ऊपरी आयु सीमा नहीं है।

राजस्थान पीटीईटी बीएड 2024 कब है परीक्षा - Rajasthan PTET Bed 2024 Exam Date

राजस्थान पीटीईटी बीएड 2024 परीक्षा तिथि 9 जून 2024 निर्धारित है। वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी चार वर्षीय बी.एससी बी.एड., बी.ए. में प्रवेश पाने के इच्छुक छात्रों के लिए पीटीईटी 2024 आयोजित करती है।

राजस्थान पीटीईटी बीएड 2024 क्या है? - Rajasthan PTET Bed 2024 What it is

राजस्थान पीटीईटी बीएड 2024 राजस्थान में विभिन्न संस्थानों में बी.एड, और दो वर्षीय बी.एड कोर्स में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा है।

विस्तृत अधिसूचना और महत्वपूर्ण निर्देश यहां देखे जा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article