एजुकेशन

Rajasthan ITI Admission 2026: राजस्थान ITI पहली मेरिट लिस्ट जारी, जानें किसे मिला सीट अलॉटमेंट और आगे क्या करना होगा

राजस्थान में ITI में सत्र 2026-27 के दाखिले के लिए पहली सीट अलॉटमेंट मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। जिन उम्मीदवारों ने काउंसलिंग प्रक्रिया में हिस्सा लिया था, वे अब ऑनलाइन अपना अलॉटमेंट स्टेटस देख सकते हैं।

Image

Rajasthan ITI Admission 2026

Rajasthan ITI Admission 2026: राजस्थान में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (ITI) में सत्र 2026-27 के दाखिले के लिए पहली सीट अलॉटमेंट मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। जिन उम्मीदवारों ने काउंसलिंग प्रक्रिया में हिस्सा लिया था, वे अब ऑनलाइन अपना अलॉटमेंट स्टेटस देख सकते हैं। विभाग ने तय कार्यक्रम के अनुसार 5 अगस्त 2026 को पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट आधिकारिक एडमिशन पोर्टल पर जारी कर दी है। जिन छात्रों को सीट आवंटित हुई है, उन्हें निर्धारित समय के भीतर संबंधित संस्थान में रिपोर्ट करना होगा।

अपना नाम और सीट ऐसे चेक करें

  • राजस्थान ITI के एडमिशन पोर्टल पर जाएं
  • अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें
  • होम स्क्रीन पर ही दिख जाएगा कि आपको कौन से ITI और किस ट्रेड में सीट मिली है
  • अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करके उसका प्रिंट निकाल लें

रिपोर्टिंग की आखिरी तारीख 8 अगस्त

जिनको सीट मिली है उन्हें 6 अगस्त से 8 अगस्त 2026 के बीच आवंटित ITI में पहुंचकर रिपोर्ट करना है। वहां डॉक्यूमेंट वेरिफाई होंगे और एडमिशन फीस जमा करनी होगी। अगर तय समय में रिपोर्ट नहीं किया या फीस नहीं भरी तो सीट कैंसिल हो जाएगी और बाद में उस पर दावा नहीं कर पाएंगे।

साथ में कौन से डॉक्यूमेंट ले जाएं?

रिपोर्टिंग के समय ये ओरिजिनल कागज जरूरी हैं:

  • 10वीं या 12वीं की मार्कशीट जाति प्रमाण पत्र, अगर लागू हो
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बाकी जरूरी सर्टिफिकेट
  • साथ में सभी कागजों की 2 सेल्फ अटेस्टेड फोटो कॉपी भी रखें।
  • वेरिफिकेशन और फीस के बाद कॉलेज आपको एडमिशन कंफर्मेशन स्लिप देगा।

लिस्ट में नाम नहीं आया तो?

यदि ऐसा हुआ तब भी रास्ते रहेंगे। डिपार्टमेंट दूसरा काउंसलिंग राउंड भी कराएगा। अगला राउंड 9 और 10 अगस्त 2026 को होगा। जिनको पहली लिस्ट में सीट नहीं मिली या पसंद का ITI/ट्रेड नहीं मिला, वो इस राउंड में फिर से मौका ले सकते हैं। वेबसाइट पर अपडेट देखते रहें।

2 जरूरी बातें

  • अगर नाम आ गया है तो आखिरी दिन का इंतजार मत करें। जल्दी जाकर प्रक्रिया पूरी कर लें।
  • जिनका अभी सिलेक्शन नहीं हुआ, वो अगले राउंड के लिए तैयार रहें और पोर्टल चेक करते रहें।

पूरा शेड्यूल और नोटिस सिर्फ राजस्थान ITI के ऑफिशियल पोर्टल पर ही देखें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article