Rajasthan Constable Recruitment exam 2025 city intimation slip, rajasthan police admit card 2025: राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा की तारीखें घोषित करने के साथ ही सिटी इंडिमेशन स्लिप (rajasthan police exam city) जारी कर दी गई है। परीक्षा 13 सितम्बर को दूसरी पारी में और 14 सितंबर दोनों पारियों में आयोजित की जाएगी। कांस्टेबल बैंड के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा नहीं होने के कारण प्रवेश पत्र अपलोड नहीं किए गए हैं। जो अभ्यर्थी जिस परीक्षा में बैठने वाले हैं, वे sso.rajasthan.gov.in पर जाकर सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।
Rajasthan Police admit card 2025: राजस्थान पुलिस एडमिट कार्ड
अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड बिपिन कुमार पाण्डेय ने बताया कि अभ्यर्थी 9 सितंबर से अपने परीक्षा केंद्र, जिले और पारी से संबंधित जानकारी ऑनलाइन देख सकेंगे। ई-प्रवेश पत्र 11 सितंबर 2025 से अपनी एसएसओ आईडी के माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में किसी भी समस्या के लिए अभ्यर्थी राजकॉम के हेल्पलाइन नंबर 7340557555 या 9352323625 पर और विभाग के संपर्क नंबर 0141-2821597 या ईमेल igrecraj@gmail.com पर सम्पर्क कर सकते है।
Rajasthan Police Constable City Download: ऐसे डाउनलोड करें सिटी स्लिप
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- होमपेज में नोटिफिकेशन के कॉर्नर में जाएं
- यहां आपको Rajasthan Police Constable Exam
City Slip का लिंक मिलेगा - इस लिंक पर क्लिक करें और लॉगिन क्रेडेशिंयल डालकर लॉगिन करें
- इतना करते ही सिटी स्लिप आपके स्क्रीन पर आ जाएगा
- इसे डाउनलोड कर लें
Rajasthan Police Selection process: राजस्थान पुलिस चयन प्रक्रिया
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल परीक्षा ओएमआर आधारित ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी, जिसमें उम्मीदवारों को 2 घंटे का समय मिलेगा। इस परीक्षा में कुल 150 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) पूछे जाएंगे, जो 150 अंकों के होंगे। रीजनिंग व कंप्यूटर ज्ञान से 60 प्रश्न होंगे जो 60 अंकों के होंगे, राजस्थान सामान्य ज्ञान से 45 प्रश्न होंगे जिनके लिए 45 अंक निर्धारित हैं और सामान्य ज्ञान (GA) से भी 45 प्रश्न होंगे, जिनका कुल मूल्य 45 अंक होगा।
