एजुकेशन

Rajasthan BSTC Pre DElEd Admit Card 2025: जारी हुआ राजस्थान बीएसटीसी प्रीडीएलएड एडमिट कार्ड, इस लिंक से करें डाउनलोड

Rajasthan BSTC Pre DElEd Admit Card 2025 released at predeledraj2025.in: वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी की ओर से बीएसटीसी प्री डीएलएड प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2025.in पर जारी कर दिया है। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

Rajasthan BSTC Pre DElEd Admit Card 2025

Rajasthan BSTC Pre DElEd Admit Card 2025 released at predeledraj2025.in: राजस्थान बीएसटीसी एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म हो गया है। वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी की ओर से बीएसटीसी प्री डीएलएड प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड आज यानी 24 मई को जारी कर दिया गया है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2025.in पर एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी राज्सथान बीएसटीसी एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।

Rajasthan BSTC Pre DElEd Admit Card 2025: कब व कैसे होगी परीक्षा

राजस्थान बीएसटीसी प्रीडीएलएड परीक्षा का आयोजन 1 जून 2025 को किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी। एग्जाम पैटर्न की बात करें तो इस परीक्षा में मानसिक योग्यता, शिक्षण अभिक्षमता, राजस्थान की सामान्य जानकारी, अंग्रेजी और संस्कृत / हिंदी विषयों से 600 अंकों के 200 सवाल पूछे जाएंगे। इन सवालों को हल करने के लिए 3 घंटे का समय दिया जाएगा। प्रत्येक सही जवाब पर 3 अंक मिलेंगे और गलत जवाब पर निगेटिव मार्किंग नहीं की जाएगी। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

How to download Rajasthan BSTC Pre DElEd Admit Card 2025

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2025.in पर जाएं।
  • फिर राजस्थान प्री डीएलएड एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
Rajasthan BSTC Pre DElEd Admit Card 2025 Direct Link

Rajasthan BSTC Exam 2025: कितनी सीटों पर मिलेगा दाखिला

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा के जरिए राज्य के 377 डीएलएड कॉलेजों की 25970 सीटों पर दाखिला दिया जाएगा। इस परीक्षा के लिए 6 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है, जिसमें महिलाओं की संख्या 4,17,500 और पुरुषों की संख्या 1,87,500 है।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article