एजुकेशन

Rajasthan BSTC Pre DElEd 2025: राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड परीक्षा के लिए बढ़ी आवेदन की आखिरी तारीख, अब इस डेट तक करें अप्लाई

Rajasthan BSTC Pre DElEd 2025: राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा के माध्यम से राज्य में 376 से अधिक डीएलएड कॉलेजों में करीब 26 हजार सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मानें तो अभी तक इस परीक्षा के लिए लगभग 5 लाख फॉर्म आ चुके हैं।

Image

Rajasthan BSTC Pre DElEd 2025

Rajasthan BSTC Pre DElEd 2025: राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी, कोटा ने राजस्थान बीएसटीसी प्रीडीएलएड परीक्षा के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक इस परीक्षा के लिए अप्लाई नहीं किया है, वह आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2025.in पर 16 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले आवेदन की आखिरी तारीख 11 अप्रैल निर्धारित की गई थी। बता दें कि अभ्यर्थी 17 अप्रैल तक आवेदन पत्र में सुधार कर सकेंगे।

Rajasthan BSTC Exam 2025 Date: इस तारीख को होगी परीक्षा

राजस्थान बीएसटीसी प्रीडीएलएड परीक्षा का आयोजन 1 जून 2025 को किया जाएगा। इस परीक्षा में मानसिक योग्यता, शिक्षण अभिक्षमता, राजस्थान की सामान्य जानकारी, अंग्रेजी, संस्कृत / हिंदी विषयों से 600 अंकों के 200 सवाल पूछे जाएंगे। वहीं, इन सवालों को हल करने के लिए 3 घंटे का समय दिया जाएगा। राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा में किसी भी प्रकार की नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। बता दें कि इस परीक्षा का रिजल्ट जून में ही जारी किए जाने की संभावना है। वहीं, जुलाई में सत्र की शुरुआत होगी।

How to apply for Rajasthan BSTC Exam 2025

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  • फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
  • फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।

Rajasthan BSTC Exam 2025: कितने सीटों पर होगा दाखिला

राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा के माध्यम से राज्य में 376 से अधिक डीएलएड कॉलेजों में करीब 26 हजार सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मानें तो अभी तक इस परीक्षा के लिए लगभग 5 लाख फॉर्म आ चुके हैं। इसमें 70 फीसदी यानी 3.50 लाख महिलाओं ने आवेदन किया है।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article