एजुकेशन

Rajasthan BSC 2nd Year Result 2023: जारी हुआ राजस्थान बीएससी सेकेंड ईयर का रिजल्ट, इस लिंक से डायरेक्ट करें चेक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 29, 2023, 06:36 PM IST

Rajasthan BSC 2nd Year Result 2023: राजस्थान यूनिवर्सिटी ने बीएससी सेकेंड ईयर का रिजल्ट जारी कर दिया है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट uniraj.ac.in पर जाकर अपना रोल नंबर दर्ज परिणाम चेक कर सकते हैं। हाल ही में विश्वविद्यालय ने थर्ड ईयर का रिजल्ट जारी किया था।

Image

Rajasthan BSC 2nd Year Result 2023: यहां चेक करें राजस्थान बीएससी सेकेंड ईयर रिजल्ट

Rajasthan BSC 2nd Year Result 2023: राजस्थान विश्ववद्यालय बीएससी सेकेंड ईयर के छात्रों के लिए अहम सूचना है। राजस्थान यूनिवर्सिटी ने बीएससी सेकेंड ईयर का रिजल्ट जारी कर दिया है। सेकेंड ईयर की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट uniraj.ac.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। बता दें इससे पहले विश्वविद्यालय ने 18 जून को थर्ड ईयर का रिजल्ट जारी किया था। परीक्षा परिणाम चेक करने के लिए नीचे दिए आसान स्टेप फॉलो करें।

Rajasthan BSC 2nd Year Result 2023: ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uniraj.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर Uniraj BSC 2nd Year Result 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर दर्ज करें।
  • रिजल्ट आपका स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर प्रदर्शित हो जाएगा।

Rajasthan BSC Result 2023: साइट हो रही है क्रैश

एकसाथ कई सारे छात्र रिजल्ट चेक कर रहे हैं यही कारण है कि, राजस्थान यूनिवर्सिटी की साइट क्रैश हो रही है। छात्रों से अनुरोध है कि, थोड़ी देर बाद अपना रिजल्ट चेक करें। साथ ही अनुरोध है कि, आधिकारिक वेबसाइट के अलावा किसी अन्य साइट पर परिणाम ना देखें।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article