एजुकेशन

RBSE Board Exam Date Sheet 2023: राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं एग्जाम की डेटशीट, इस वेबसाइट से ऐसे करें डाउनलोड

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Nov 30, 2022, 10:46 PM IST

Board Exam Date Sheet 2023, Rajasthan Board Exam 2023, RBSE Class 10th and 12th Exam Date Sheet 2023: राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं एग्जाम की डेटशीट का इंतजार खत्म होने वाला है। राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर परीक्षा का टाइमटेबल अपलोड करने वाला है।

Image

राजस्थान बोर्ड एग्जाम 2023

Photo : iStock

Rajasthan Board 10th, 12th Exam Date Sheet 2023: राजस्थान बोर्ड परीक्षा डेटशीट को लेकर इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं की डेटशीट जल्द ही जारी की जाएगी। जिसके बाद स्टू़डेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in से परीक्षा का टाइम टेबल डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी राजस्थान बोर्ड एग्जाम डेटशीट 2023 चेक कर सकेंगे।

Rajasthan Board Exam 2023: डेटशीट जल्द

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा फरवरी 2023 के आखिर में शुरू होगी। हालांकि, बोर्ड की तरफ से इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। राजस्ठान बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा की डेटशीट एक साथ जारी होगी। बोर्ड एग्जाम 2023 पर अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा।

RBSE Board Exam 2023: परीक्षा में आएगा पूरा सिलेबस

बीते साल की बात करें तो कोविड 19 महामारी की वजह से सिलेबस कम कर दिया गया था। हालांकि, राजस्थान बोर्ड की ओर से पहले ही साफ कर दिया गया था कि इस सेशन की परीक्षा पूरे सिलेबस पर कराई जाएगी। बोर्ड की तरफ से परीक्षा की तारीख भी जल्द ही घोषित की जाएगी। जिसके बाद स्टू़डेंट्स आधिकारिक वेबसाइट से इन स्टेप्स के माध्यम से डेटशीट डाउनलोड कर सकेंगे।

How to download RBSE Rajasthan Board Class 10th, 12th Exam 2023 Date Sheet: ऐसे डाउनलोड करें राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं डेटशीट

  • सबसे पहले राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके बाद होम पेज पर राजस्थान बोर्ड डेटशीट 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं डेटशीट 2023 का पीडीएफ खुल जाएगा।
  • स्टूडेंट्स इस पीडीएफ को चेक करके डाउनलोड भी कर सकते हैं।

Board Exam 2023: यहां जानें अपडेट

राजस्थान बोर्ड के अलावा यूपी बोर्ड की डेटशीट भी जारी की जानी है। हालांकि, अभी तक इस पर भी कोई आधिकारिक अपडेट नहीं आया है। बोर्ड एग्जाम से जुड़ी लेटेस्ट जानकारी के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बने रहें।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article