एजुकेशन

Sarkari Naukri: राजस्थान में सहायक निदेशक एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी के विभिन्न पदों पर भर्ती, 27 जनवरी तक आवेदन

Rajasthan Assistant Director and Senior Scientific Officer Recruitment: राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला हेतु सहायक निदेशक- डीएनए डिवीजन एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी के पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया गया है।

Image

Rajasthan Assistant Director and Senior Scientific Officer Recruitment

Rajasthan Assistant Director and Senior Scientific Officer Recruitment: राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला हेतु सहायक निदेशक- डीएनए डिवीजन एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी के पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया गया है। इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया 29 दिसंबर 2025 से शुरू की जाएगी। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी 27 जनवरी 2026 की रात्रि 12 बजे तक आवेदन कर सकेंगे।

बता दें कि राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला हेतु सहायक निदेशक- डीएनए डिवीजन के 8 एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी- डीएनए डिवीजन के 12, सेरोलॉजी डिवीजन के 3, नारकोटिक्स डिवीजन के 1, बायोलॉजी डिवीजन के 2 तथा केमिस्ट्री डिवीजन के 2 कुल 28 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया गया है। शैक्षणिक योग्यता, वर्गवार वर्गीकरण एवं अन्य जानकारी संबंधी विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

आयोग सचिव ने बताया कि उक्त पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 29 दिसंबर 2025 से 27 जनवरी 2026 की रात्रि 12 बजे तक किए जा सकेंगे। ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। परीक्षा तिथि व स्थान के संबंध में यथासमय सूचित कर दिया जाएगा।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article