एजुकेशन

Rajasthan 4th Grade Answer Key: राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा की आंसर की आउट, जानें डाउनलोड करने का पूरा प्रोसेस

राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा की आंसर की को परीक्षार्थी rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा में सामान्य हिंदी, अंग्रेजी, राजस्थान सामान्य ज्ञान, गणित और बेसिक कंप्यूटर जैसे विषय शामिल थे, जो कि कुल 120 बहुविकल्पीय प्रश्न थे।

Image

राजस्थान चतुर्थ श्रेणी परीक्षा आंसर की

Rajasthan 4th Grade Answer Key: राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी गई है। परीक्षार्थी इस आंसर की को rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। अब परीक्षार्थी इस आंसर की को डाउनलोड कर अपने नंबर्स चेक कर सकते हैं। अगर उन्हें किसी भी सवाल के उत्तर से आपत्ति हो तो वे आपत्ति उठा भी सकते हैं। परीक्षा में सामान्य हिंदी, अंग्रेजी, राजस्थान सामान्य ज्ञान, गणित और बेसिक कंप्यूटर जैसे विषय शामिल थे, जो कि कुल 120 बहुविकल्पीय प्रश्न थे।

बताते चलें कि बोर्ड द्वारा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती 2024 के लिए इस साल मार्च में आवेदन लिए थे। इसके बाद 19 सितंबर 2025 से लेकर 21 सितंबर 2025 तक परीक्षा आयोजित करवाई गई है। राजस्थान ग्रेड 4 भर्ती एग्जाम के जरिये राज्य में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के 53749 पदों पर बहाली होनी है। इन खाली पदों में 48199 पद नॉन टीएसपी और 5550 पद टीएसपी के लिए हैं। इस भर्ती के लिए 24 लाख 76 हजार आवेदन आए थे। इसमें से 85.9 परसेंट यानी कि 21 लाख से भी ज्यादा अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। बताते चलें कि इस परीक्षा में दिए गए सवालों के गलत उत्तरों में 1/3 नंबर्स की नेगेटिव मार्किंग लागू थी।

ऐसे चेक करें आंसर की...

  • सबसे पहले RSSB वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • इसके बाद Class IV की आंसर की के लिंक पर क्लिक करें।
  • पीडीएफ खुलने पर अपने आंसर्स का मिलान करें।
  • पीडीएफ को डाउनलोड कर अपने पास रख लें।
परीक्षार्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने उत्तर को डाउनलोड कर संभावित अंकों का अनुमान लगा सकते हैं। ऐसे में इन स्टेप्स को फॉलो कर उत्तर कुंजी के पीडीएफ को अपने पास रख लें। ताकि संभावित अंकों का सही सही अनुमान लगाया जा सके।
Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article