एजुकेशन

CTET 2025 : कब जारी होगा सीटीईटी 2025 का नोटिफिकेशन? जान लें पेपर से जुड़ी जरूरी बातें

सीबीईसी की तरफ से जल्द ही CTET 2025 के दिसंबर सेशन के लिए नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। ऐसे में उम्मीदवारों को नोटिफिकेशन जारी होने के बाद इसे ध्यान से पढ़ने की सलाह दी गई है। सीटीईटी 2025 के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवारों को योग्यता, रजिस्ट्रेशन स्टेप्स और अन्य जरूरी जानकारियों को जान लेना चाहिए।

Image

Ctet December 2025 (Pixabay)

CTET 2025 Notifications: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड जल्द ही सीटेट परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। इसके नोटिफिकेशन का लाखों उम्मीदवारों को इंतजार है। सीटेट का पहला एग्जाम जुलाई और दूसरा दिसंबर में आयोजित किया जाता है। सीबीएसई जल्द ही अपनी वेबसाइट ctet.nic.in पर CTET 2025 का नोटिफिकेशन जारी करेगा। ऐसे में उम्मीदवारों को नोटिफिकेशन जारी होने के बाद इसे ध्यान से पढ़ने की सलाह दी गई है। सीटीईटी 2025 के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवारों को योग्यता, रजिस्ट्रेशन स्टेप्स और अन्य जरूरी जानकारियों को जान लेना चाहिए।

CTET पेपर 2 में बैठने वाले सफल अभ्यर्थी कक्षा 6 से लेकर 8वीं तक के लिए होने वाली भर्ती परीक्षा में बैठने योग्य माने जाएंगे। इस परीक्षा को पास करने वाले परीक्षार्थी देशभर के केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय और आर्मी स्कूलों में शिक्षकों के पद पर नियुक्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं।

सीटीईटी पेपर 1 के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 50 फीसदी नंबर्स के साथ 12वीं पास व दो साल का डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन/50फीसदी अंकों के साथ 12वीं पास व 4 साल B.El.Ed/50 फीसदी अंकों के साथ 12वीं पास व दो साल का डिप्लोमा इन एजुकेशन (स्पेशल एजुकेशन) होना अनिवार्य है।

CTET 2025 2025 के लिए कैसे करें अप्लाई

सबसे पहले कैंडिडेट को आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाना होगा।

इसके बाद अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करना होगा।

अब आपको अपना रजिस्ट्रेशन करने के बाद अपना रजिस्ट्रेशन नंबर/एप्लीकेशन नंबर नोट कर लेना है और फिर आपको एप्लीकेशन फॉर्म को भरना होगा।

इसके बाद अपना लेटेस्ट फोटोग्राफ और सिग्नेटर को स्कैन करके अपलोड करना होगा।

फिर आपको अपना एप्लीकेशन फॉर्म सही से चेक करना होगा औऱ फिर इसे सबमिट कर लीजिये।

एप्लीकेशन फॉर्म को सबमिट कर कंफर्मेशन पेज को डाउनलोड कर लें।

भविष्य के लिए कैंडिडेट्स कंफर्मेशन पेज का प्रिंट आउट निकाल लें।

End of Article