एजुकेशन

Railway Recruitment 2022: रेलवे में 10वीं और 12वीं पास के लिए भर्ती का मौका, 3 हजार से अधिक पद रिक्त

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 5, 2022, 09:54 PM IST

RRC Southern Railway Recruitment 2022, Railway Apprentice Recruitment 2022: रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC) ने दक्षिण रेलवे ने अप्रेंटिस के 3150 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट sr.indianrailways.gov.in पर आवेदन मांगे हैं। अभ्यर्थी रेलवे अप्रेंटिस भर्ती 2022 के लिए 31 अक्टूबर 2022 की शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।

Image

दक्षिण रेलवे में अप्रेंटिस पदों पर भर्ती की जाएगी।

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • दक्षिण रेलवे में अप्रेंटिस पदों पर भर्ती
  • 3 हजार से अधिक पद खाली
  • 10वीं और 12वीं पास कर सकते हैं अप्लाई

Southern Railway Apprentice Recruitment 2022: रेलवे में भर्ती का सपना देखने वाले अभ्यर्थियों के लिए एक सुनहरा अवसर है।रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC) ने दक्षिण रेलवे में अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी रेलवे अप्रेंटिस भर्ती 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर 31 अक्टूबर 2022 की शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 अक्टूबर से शुरू की गई है।

Railway Apprentice Vacancy 2022: इन पदों पर भर्ती

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से आरआरसी दक्षिणी रेलवे के सिग्नल एंड टेलीकम्युनिकेशन वर्कशॉप, सेंट्रल वर्कशॉप और कैरेज वर्क के तहत फिटर, टर्नर, मशीनिस्ट, वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन, कारपेंटर, पेंटर, डीजल मैकेनिक, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक और वायरमैन सहित अप्रेंटिस के कुल 3150 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।

Railway Apprentice Eligibility: कौन कर सकता है आवेदन

दक्षिण रेलवे में अप्रेंटिस भर्ती के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 15 साल और अधिकतम आयु 24 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी। इसके अलावा अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50% अंकों के साथ 10वीं / 12वीं पास होना चाहिए। साथ ही संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट भी होना चाहिए। सभी पदों के लिए योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है इसलिए विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

Railway Apprentice Notification 2022: ऐसे होगा चयन

अप्रेंटिस भर्ती के लिए चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। ‌चयनित अभ्यर्थियों को स्टाइपेंड भी मिलेगा। सभी योग्य अभ्यर्थी दक्षिण रेलवे अप्रेंटिस भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट sr.indianrailways.gov.in पर 31 अक्टूबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सभी अभ्यर्थी आधिकारिक नोटिफिकेशन के माध्यम से अपनी योग्यता अवश्य जांच लें।

Railway Apprentice Notification 2022: यहां भी होगी भर्ती

पूर्वी रेलवे ने हाल ही में अप्रेंटिस के 3115 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य अभ्यर्थी पूर्वी रेलवे अप्रेंटिस भर्ती 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट rrcer.com पर 29 अक्टूबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए 100 रुपए शुल्क भी जमा करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक करें।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article