Railway Jobs for 10th Pass: क्या आप रेलवे विभाग में काम करना चाहते हैं? यदि हां तो यह खबर आपके लिए है। ज्यादातर युवा 12वीं या ग्रेजुएशन के बाद सरकारी नौकरी की तलाश में रहतें हैं। सरकारी जॉब में वे अक्सर रेलवे सेक्टर को प्राथमिकता देते हैं, लेकिन कई लोग यह नहीं जानते कि इस प्रतियोगिता के दौर में रेलवे में बिना परीक्षा के भी एंट्री पाई जा सकती है।
रेलवे भारत का सबसे बड़ा विभाग है, जहां लाखों की संख्या लोग नौकरी कर रहे हैं। सभी राज्यों द्वारा स्टेट बोर्ड व सेंट्रल बोर्ड एग्जाम का आयोजन हो चुका है, सबके रिजल्ट भी जारी किए जा चुके हैं, अब कई छात्र अभी से रेलवे में बिना हायर एजुकेशन वाली सरकारी नौकरी को लेकर इंटरनेट पर पूछ रहे हैं।
बता दें, यह मुमकिन है, आप रेलवे में बिना परीक्षा दिए भी एंट्री कर सकते हैं। आपने अप्रेंटिसशिप के बारे में सुना होगा। खास बात यह है कि अप्रेंटिसशिप के लिए केवल कम उम्र के लोगों को ही मौका दिया जाता है, और इसमें 12वीं या ग्रेजुएशन जैसी पढ़ाई भी नहीं चाहिए होती है।
Government Job in Railway - रेलवे में अप्रेंटिस का फॉर्म कब निकलता है
इसका कोई सटीक जवाब नहीं है, लेकिन हर साल विभिन्न विभागों में अप्रेंटिसशिप के लिए आवेदन मंगाए जाते हैं। अप्रेंटिसशिप के लिए योग्यता मात्र 10वीं पास के साथ साथ संबंधित ट्रेड में आईटीआई प्रमाणपत्र भी मांगा जाता है। ट्रेड बहुत तरह के होते हैं जैसे मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल या इलेक्ट्रॉनिक्स, फिटर आदि।
Government Job in Railway after 10th - रेलवे में अप्रेंटिस के लिए आयु सीमा
रेलवे में अप्रेंटिस के तहत 15 वर्ष से 24 वर्ष तक के युवा आवेदन कर सकते हैं। रेलवे द्वारा जारी नोटिफिकेशन में लिखा होता है कि आयु की गणना कैसे की जाएगी।Railway Jobs - रेलवे अप्रेंटिसशिप के लिए चयन प्रक्रिया
रेलवे में अप्रेंटिसशिप भर्ती के लिए रेलवे कोई परीक्षा नहीं लेता है। सबसे पहले आवेदकों को शाॅर्टलिस्ट किया जाता है, इसके बाद कैंडिडेट्स का चयन मेरिट और डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाता है।
