एजुकेशन

RRB Apprentice Bharti 2026 : रेलवे की बड़ी भर्ती की आखिरी डेट कब, बिना इंटरव्यू के कैसे भरे जाएंगे 5,349 खाली पद?

RRB Apprentice Recruitment 2026 : रेलवे ने 5349 के खाली पदों पर भर्ती निकाली है, जिसके लिए आवेदन की आखिरी तारीख 23 मार्च 2026 को तय की गई है। कैंडिडेट्स को आवेदन सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ही देना होगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आखिरी डेट से पहले-पहले आवेदन कर लें। इस भर्ती के लिए न तो कोई रिटन टेस्ट होगा और न ही कोई इंटरव्यू। ऐसे में कैसे उम्मीदवारों का सिलेक्शन होगा, चलिये जानते हैं। RRB Apprentice Bharti, RRB Apprentice recruitment last date

Image

RRB Apprentice Bharti 2026

RRB Apprentice Bharti 2026 : रेलवे की बड़ी भर्ती अप्रेंटिस (Railway Bharti 2026) के जरिये 5349 खाली पदों को भरा जाना है। ये भर्ती 10वीं पास व आईटीआई पास युवाओं के लिए है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 21 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी है और आवेदन की लास्ट डेट 23 मार्च 2026 को रखी गई है। सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ही कैंडिडेट्स आवेदन कर सकते हैं। भर्ती की सबसे खास बात ये है कि इसके लिए न तो कोई इंटरव्यू होगा और ना ही कोई लिखित परीक्षा। ऐसे में चलिये जानते हैं कि रेलवे बिना इंटरव्यू और रिटन एग्जाम के कैसे इतनी बड़ी भर्ती परीक्षा करवाएगा।

कितने पदों पर होनी है भर्ती ? RRB Apprentice Bharti 2026

इस भर्ती के लिए 10वीं की परीक्षा कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ पास की हुई होनी चाहिए। साथ ही संबंधित ट्रेड में NCVT से मान्यता प्राप्त आईटीआई सर्टिफिकेट होना भी जरूरी है। इस भर्ती में सबसे ज्यादा पद फिटर के हैं, इसमें 1614 पदों को भरा जाएगा। साथ ही इलेक्ट्रिशियन के लिए 1217 पद, वेल्डर के लिए 532 पद, मैकेनिस्ट के लिए 420 पद, इलेक्ट्रीशियन के लिए 184 पद, रेफ्रिजरेशन और एसी मैकेनिक के लिए 184 पदों पर भर्ती होनी है।

न रिटन न इंटरव्यू, फिर कैसे होगा सिलेक्शन? Railway Apprentic Bharti Selection Process :

बता दें कि आरआरबी अप्रेंटिस की इस भर्ती के लिए न ही कोई लिखित परीक्षा होगी और न ही कोई इंटरव्यू। वहीं सिलेक्शन प्रोसेस भी पूरी तरह से 10वीं और आईआईटी के प्रतिशत के आधार पर बनी मेरिट लिस्ट के आधार पर ही होगा। इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को न तो कोई लिखित परीक्षा देनी है और न ही कोई इंटरव्यू होगा।

उम्र सीमा कितनी ? RRB Apprentice Bharti age Criteria

23 मार्च 2026 इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख रखी गई है। उम्मीदवार की आयु 15 से 34 साल के बीच होनी चाहिए यानि कि उम्मीदवार की आयु 24 मार्च 2002 से लेकर 23 मार्च 2011 के बीच की होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी। इसमें ओबीसी को 3 साल, SC/ST को 5 साल और दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 साल की छूट मिलेगी।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article