एजुकेशन

PSTET 2026 Admit Card Out: पंजाब शिक्षक पात्रता परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, pstet2025.org से अभी करें डाउनलोड

PSTET 2026 Admit Card Out: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 15 मार्च को आयोजित होने वाली PSTET 2026 परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट pstet2025.org से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

पंजाब शिक्षक पात्रता परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी (फोटो - कैनवा)

PSTET 2026 Admit Card Out: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) और राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT) ने आज PSTET 2026 परीक्षा के एडमिट कार्ड आज, सोमवार, 9 मार्च को जारी कर दिए है। PSTET 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट pstet2025.org से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता है। वह नीचे दिए गए आसान चरणों और डायरेक्ट लिंक के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि बिना एडमिट कार्ड परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं है।

कब होगी PSTET 2026 परीक्षा?

PSTET 2026 परीक्षा का आयोजन 15 मार्च को किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन पंजाब के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर ऑफलाइन माध्यम से किया जाएगा। इसमें शामिल होने वाले उम्मीदवारों को बता दें कि परीक्षा केंद्रों पर एडमिट कार्ड के साथ एक फोटो आईडी ले जाना अनिवार्य है।

PSTET 2026 Admit Card में दी गई जानकारी

परीक्षा एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, परीक्षा का तिथि, परीक्षा का समय, रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर, उम्मीदवार की फोटो आदि दी गई है। इसके साथ ही परीक्षा से संबंधित दिशा-निर्देश भी दिए गए हैं, जिसे उम्मीदवार को ध्यानपूर्वक पढ़ना है।

कैसे करें PSTET 2026 Admit Card Download?

1. PSTET 2026 में शामिल होने वाले उम्मीदवार pstet2025.org पर जाएं।

2. आधिकारिक वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए PSTET 2026 Admit Card के लिंक पर क्लिक करें।

3. लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने लॉगिन पेज खुलेगा।

4. इस पेज पर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।

5. अब आपकी स्क्रीन पर आपका PSTET 2026 Admit Card आ जाएगा।

6. उम्मीदवार इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट लें।

परीक्षा केंद्रों पर ऑनलाइन या मोबाइल में दिखाया हुआ एडमिट कार्ड मान्य नहीं है। उम्मीदवारों को प्रिंट आउट ही लेना जाना है, उसके बिना परीक्षा केंद्र में एंट्री नहीं दी जाएगी।

कब आएगा परीक्षा का रिजल्ट

PSTET 2026 परीक्षा होने के बाद पहले आंसर की जारी की जाएगी, जिसके बाद उस पर आपत्ति की प्रक्रिया शुरू होगी। आपत्ति प्राप्त करने के बाद उसकी समीक्षा की जाएगी। संभावना जताई जा रही है कि प्रक्रिया पूरी करने के बाद अप्रैल 2026 तक परीक्षा के रिजल्ट की घोषणा की जाएगी।

आज देखिये राजस्थान आरबीएसई 10th सरकारी रिजल्ट 2026, शाला दर्पण बोर्ड 5वीं और 8वीं के परिणाम का सबसे लेटेस्ट अपडेट टाइम्स नाउ नवभारत एजुकेशन सेक्शन पर

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो ... और देखें

End of Article